चंडीगढ, हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी. अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कोर्ट परिसर में उसे गोलियों से भून दिया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अफरातफरी का माहौल देखने को मिला. इस दौरान गाड़ी के शीशे भी गोलियां लगने से टूट गया. घटना के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर को छावनी में बदल दिया है औऱ जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, गरुवार को पौने तीन बजे के करीब कोर्ट में फायरिंगकी गई और थुराना गांव के रहने वाले गैंगस्टर विनोद काणा का कत्ल कर दिया गया. 10 से 12 राउंड चलाए गए हैं. पुलिस अदालत परिसर के प्रवेश द्वारों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है







