MURDER; गौरा-गौरी देखने गए पंडित की हत्या करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, पत्थर से कुचला था सिर

रायपुर,  राजधानी में रविवार रात 12.30 बजे गौरा-गौरी देखने गए एक पंडित की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्थर से सिर कुचल दिया गया। उसके साथियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें तीन नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने अमरदास चतुर्वेदी उर्फ अमर, दीपेश पाल उर्फ मोनू, प्रमोद साहू उर्फ मोदू को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चाकू, पत्थर और डंडा जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अमलीडीह महात्मा गांधी नगर निवासी आकाश मिश्रा (17) पंडिताई करता था। उसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। रविवार रात अपने साथियों के साथ गौरा-गौरी देखने गया था। वहां खाली मैदान में अमरदास और उसके साथी जुआ खेल रहे थे। आकाश को देखकर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपित अमर का पहले भी आकाश से विवाद हो चुका था। अमर और उसके साथियों ने आकाश को घेर कर पीटना शुरू कर दिए। आकाश को उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने चाकू और राड-डंडे से हमला कर दिया।

इसी दौरान बड़ा पत्थर उठाकर आकाश के सिर पर पटक दिया। पत्थर से उसके सिर को बुरी तरह कुचल दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। उसके बाद आरोपी भाग गए। आकाश के साथियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को वहां से पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पतासाजी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MERDER; आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर बनाता था संबंध, महिला ने सेक्स करने के लिए युवक को घर बुलाकर की हत्या, तीन गिरफ्तार

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां एक खेत में बोरी में बंद मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला ने…

    LIQUOR SCAM; 4 साल में 2883 करोड़ रुपये कमाए, गोवा में था आलीशान होटल, 1200 करोड़ की संपत्ति जब्त

    0 ईडी ने किया बड़ा खुलासा,शराब घोटाले में कई कारोबारी और अधिकारी समेत 85 लोग शामिल रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल ऑफिस ने शराब घोटाले में बड़ी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…