MURDER; पत्‍नी की हत्‍या के बाद शव को फंदे पर लटकाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज,पति अंदर

दुर्ग, छत्‍तीसगढ़ के भिलाई पुलिस ने शादीशुदा महिला की आत्‍महत्‍या मामले में चौंकाने वाला राजफाश किया है। मृतक महिला के पति ने पुलिस को आत्‍महत्‍या की सूचना दी थी। लेकिन पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चला कि पति ने ही पत्‍नी की पहले हत्‍या कर दी फिर उसके शव को फंदे पर लटका दिया था।

रामनगर निवासी योगिता साहू खुदकशी मामले में वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 304 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वैशाली नगर टीआई ममता अली शर्मा के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि योगिता साहू पति विजय साहू (32) निवासी रामनगर ने 14 जनवरी की शाम साढ़े पांच बजे घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई पति की करतूत

इस मामले में वैशाली नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपित पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के चलते आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद वैशाली नगर पुलिस ने आरोपित पति विजय साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि 13 फरवरी वर्ष 2019 को रामनगर आटा चक्की के पास रहने वाले विजय साहू के साथ योगिता की शादी हुई थी। शादी के बाद विजय दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने लगा। अपने मायके से सोना-चांदी के जेवर व गाड़ी लाने की मांग करता था। इसे लेकर आरोपी ने घटना वाले दिन योगिता को बेरहमी से प्रताड़ित किया। इसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने घटना को आत्‍महत्‍या बताने के लिए योगिता के शव को फंदे पर लटका दिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; एकाएक करोड़पति बने भिलाई के पार्षद परिवार की खुली पोल, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    दुर्ग, नगर निगम भिलाई की पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेशचंद सिंह राजपूत और पुत्र मानवचंद सिंह के खिलाफ उतई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न…

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    रायपुर, ईडी ने भारतमाला परियोजना घोटाले में 12.78 करोड़ रुपए की 62 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया। इसमें 8.09 करोड़ की जमीन और 4.69 करोड़ रुपए के शेयर एवं म्यूचुअल…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र