MURDER; बजरंग दल के नेता और युवती की हत्या, जंगल में मिली दोनों की लाश

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. एनएच 343 से लगे डुमरखी जंगल में युवक-युवती की लाश मिली है. दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं इस निर्मम हत्या की घटना से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया. जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर अतरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और समझाइश देकर लोगों को शांत करवाया गया.

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर से 5 किमी दूर डुमरखी जंगल में एक युवक और युवती की रक्तरंजित लाश मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं. वहीं शवों को जलाने का भी प्रयास किया गया है. वहीं अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए फॉरेंसिक यूनिट की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है.

मृतक युवक की शिनाख्ती नगर के बजरंग दल के नेता सुजीत सोनी और युवती की शिनाख्त किरण उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है. इधर जैसे ही इस घटनाक्रम की खबर बलरामपुर नगर में पहुंची. व्यापारी संघ ने अनिश्चितकालीन नगर बंद का ऐलान कर दिया है और अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच 343 पर चक्काजाम कर दिया और टायर भी जलाया. इस बीच पुलिस को नगरवासियों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा. वहीं 72 घंटे में आरोपी को पकड़ने के आश्वाशन के बाद जाम हटाया गया. फिलहाल, पुलिस युवक और युवती के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्करी का आरोपी फरार, ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

    धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी  जिले के सिहावा इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मेडिकल मुलाहिजा में लाया गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वहीं इस…

    MURDER; पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में दफनाए शव, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक सप्ताह बाद खुला राज

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा में पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की निर्मम हत्या…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..