MURDER; प्रेमी निकला हत्यारा, शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर पेट्रोल से जलाया चेहरा, फिर लाश के टुकड़े कर बोरी में भरकर फेंका

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अमलीडीह में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. प्रेमी ने ही शादीशुदा महिला प्रेमिका की हत्या कर उसके चेहरे और शरीर को पेट्रोल से जलाया था और शव के कई टुकड़े कर बोरियों में भरकर जंगल और नहर किनारे फेंका था. वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी और मृतक ने साथ में शराब पी थी. इसके बाद आरोपी ने संबंध भी बनाया था. रात में महिला किसी दूसरे से मोबाइल पर बात कर रही थी. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, फिर गुस्से में आकर प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी. सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

बता दें कि13 अप्रैल 2024 को बालोद क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह के नहर किनारे एक जली कटी लाश मिली थी, जिसका सिर, हाथ पैर एक बोरी में मिला. दूसरे दिन अमलीडीह के जंगल में एक बोरी में जली कटी लाश का धड़ मिला. लाश का चेहरा जल गया था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. बालोद पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया. मामला हत्या का होने से बालोद थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया.

मृतिका की पहचान प्रमिला के रूप में होने से मृतिका के कॉल डिटेल के आधार पर लगभग 15 से 20 लोगों से पूछताछ करने पर अततः जानकारी मिली कि मृतिका 10 अप्रैल से डारागांव निवासी दीपक साहू के साथ थी. इसकी सूचना पर दीपक साहू का तकनीकी डाटा व मृतिका का तकनीकी डाटा एवं घटना स्थल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दीपक साहू से घटना एवं गुम महिला के संबध में बारीकी से पूछताछ की गई. शुरूआत में वह पुलिस को गुमराह कर रहा था, लेकिन टीम ने साक्ष्यों के आधार पर बार-बार पूछताछ किया तो दीपक ने अपना अपराध स्वीकार किया. उसने बताया कि 05 साल पूर्व मेरी पत्नी से तलाक हो जाने से मैं अपने मामा गांव बकलीटोला जाने लगा. इस दौरान प्रमिला से पहचान हुई, जो प्रेम संबध में बदल गया. प्रमिला मेरे घर डारागांव आने जाने लगी थी. वह मुझे शादी कर अपने पास रखने दबाव बना रही थी.

घटना को ऐसे दिया अंजाम

आरोपी दीपक ने 10 अप्रैल 2024 प्रमिला ध्रुर्वे को अपने घर ग्राम डारागांव में लाकर संबंध बनाया, फिर शाम को उसके घर प्रमिला को छोड़ दिया. वापस आते समय दीपक ने फिर प्रमिला को अपने घर से बाहर आने बोलकर अंधेरा होने के बाद अपनी बाइक में बैठाकर उसे अपने डारगांव घर पर लाया. रात में दोनों शराब पीकर सोए थे, तभी अचानक दीपक की नींद खुली तब उसने सुना कि प्रमिला किसी से मोबाइल में बात कर रही है. तब दीपक ने प्रमिला को इतनी रात को किससे बात कर रही हो कहने पर दोनों के बीच वाद विवाद हुआ. दीपक ने प्रमिला को हाथ घुसे से मारा और हत्या करने की नियत से सिर को पकड़कर चौखट में पटक दिया, जिससे प्रमिला बेहोश होकर नीचे गिर गई. इसके बाद दीपक ने प्रमिला के पहनी हुई साड़ी को गले में लपेटकर खिचते हुए घर के पीछे की बाड़ी में ले जाकर रख दिया.

पहचान छुपाने की नियत से दीपक ने घर में रखे पेट्रोल को प्रमिला के चेहरे एवं शरीर में डालकर उसे जला दिया. घर में रखे हसिया से उसके सिर, पैर, हाथ को काटकर दो अलग-अलग बोरियो में भरकर अपनी बाइक से अमलीडीह तरफ गोंदली नहर के पास अलग-अलग 100 मीटर की दूरी में दोनों बोरियों को फेंककर अपने घर आ गया. आरोपी दीपक साहू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, रस्सी, बोरी एवं हसिया को गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला…

    MURDER; पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर दिलदहल जाएगा. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…