MURDER; चार दोस्तों ने मिलकर युवक का दबाया गला, खेत में दफनाया शव; तीन साल बाद ऐसे खुला राज

बिलासपुर, जिले में तीन साल पहले एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतक का कंकाल बरामद किया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार गांव में चार लोगों ने मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शव को खेत में दफना दिया था। मामले में पुलिस ने तीन साल बाद खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया है। 

मृतक की तस्वीर

पुलिस के मुताबिक, मल्हार चौकी में तीन साल पहले विकास कैवर्त नाम के युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने जांच की मांग करते हुए कहा था कि उसके दोस्तों से पूछताछ की जाए। इस पर पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की तो लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई। इसके बाद धीरे-धीरे मामला खुलता गया। आरोपियों ने हथनी तलाब के पास विकास कैवर्त की गला दबाकर हत्या कर दी थी और पास के ही खेत में उसका शव दफना दिया था। 

चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि युवक तीन साल पहले धनतेरश के दिन लापता हुआ था। मल्हार चौकी पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध दोस्तों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि चार लोगों ने मिलकर विकास कैवर्त की हत्या की है और उसके शव को खेत में दफना दिया है। मल्हार पुलिस ने बताई गई जगह पर तीन माह पहले खुदाई करवाई थी, लेकिन धान की फसल और पानी होने के कारण उस जगह मे खुदाई में समस्या आ गई।  फसल कटने और एसडीएम कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद फिर से उसी जगह पर जेसीबी मशीन से खुदाई की  गई। इस दौरान पुलिस ने उसे बरामद किया है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, लोरमी के नामी बिल्डर के खिलाफ एफआईआर

    बिलासपुर, शादी का झांसा देने एवं कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ…

    TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र