MURDER; पत्नी, बहू और चार साल की मासूम पोती की हथौड़े से पीट-पीटकर ली जान, मामूली विवाद पर दरिंदा बना शख्स

संबलपुर, ओडिशा के देओगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना एक पारिवारिक विवाद से शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में भयानक अपराध में बदल गई। इस मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, बहू और चार साल की पोती की हथौड़े से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पत्नी और बहू पर हथौड़े से किए कई वार

पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे देओगढ़ जिले के गरियापाली गांव में हुई। आरोपी की पहचान रमेश गरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश का अपनी पत्नी गुल गरिया के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया था। इसके बाद रमेश ने गुल पर हमला करने की कोशिश की। इसके चलते अपनी जान बचाने क लिए गुल बहू लिपि महाकुल के पास मदद के लिए भागी। इसी दौरान गुस्से में आकर रमेश ने हथौड़े से दोनों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार हमला इतना गंभीर था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

गुस्से में चार साल की पोती पर किया हमला

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान घर में मौजूद चार साल की बच्ची इशानी भी आरोपी के सामने आ गई। गुस्से में रमेश ने उस पर भी हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस तरह कुछ ही मिनटों में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। घटना के बाद आरोपी रमेश गरिया घर से फरार हो गया। देर रात जब उसका बेटा धिरेन गरिया घर लौटा तो उसने तीनों के शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

    0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग…

    FIRING; टाइगर श्रॉफ पर हमले में तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

    मुम्बई, महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच