MURDER; राजधानी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, जेल से छूटे बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू

रायपुर, राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू मारकर आशीष बंजारे (18) की हत्या कर दी। वहीं दूसरा साथी उमेश मसकोले गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जेल से छूटे दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला किया। स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना में शामिल अन्य बदमाश फरार हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि ठाकुर, बिट्टू यादव, मुकेश तथा अन्य दो के खिलाफ आशीष बंजारे की हत्या करने का आरोप है। बदमाशों ने आशीष बंजारे की रविवार को चार बजे के बीच हत्या कर दी। महादेव घाट चौक के पास जहां से भाठागांव और शनि मंदिर के लिए रास्ता कटा है, वहीं आशीष तथा उसके दूसरे साथी उमेश मसकोले उर्फ चांटी को दौड़ा दौड़ाकर चाकू मारा। आशीष के शरीर में कई बार चाकू से हमला किया गया। इससे उसकी मौत हो गई।

मृतक आशीष बंजारे और उसके साथी उमेश के खिलाफ भी थाने में पूर्व में मारपीट तथा अन्य अपराध को लेकर मामला दर्ज है। इसके साथ ही जिन लोगों के ऊपर हत्या करने के आरोप लगे हैं। उन पर भी अपराध दर्ज है। पुलिस के मुताबिक रवि ठाकूर तथा बिट्टू हत्या के आरोप में जेल में बंद थे।

2018 में हुई थी वारदात, यह था पूरा मामला

पांच वर्ष पूर्व 2018 में आपसी रंजिश के चलते रवि और बिट्टू पंडरी बस स्टैंड में उमेश के दोस्त रजत पाठक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में जेल में बंद दोनों बदमाश 15 दिन पूर्व जेल से छूटकर बाहर आए थे। शनिवार को उमेश से बिट्टू की मुलाकात हुई। उमेश ने कहा तूने मेरे दोस्त को क्यूं मारा था, यह कहते हुए उसने आठ-दस तमाचा जड़ दिया। इस बात का बदला लेने बदमाशों ने उमेश की हत्या करने की योजना बनाई और रविवार को योजना बनाकर महादेव घाट पहुंचे और चाकू से हमला कर दिया।आरोपी उमेश से बदला लेने के लिए पहुंचे थे। उसके साथ उसका दोस्त आशीष भी था, इसके चलते बदमाशों ने उमेश को जब मारने के लिए दौड़ाए तब आशीष बदमाशों से भिड़ गया। इस पर आशीष के ऊपर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD;मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का भंडाफोड़, 25 युवती गिरफ्तार, दुल्हन बन बात करती थीं लड़कियांं, 7693 लोगों से की 1.11 करोड़ की ठगी

    रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे रैकेट का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में…

    ACCIDENT; वेदांता प्लांट हादसे में अब तक 17 मजदूरों की मौत, छत्तीसगढ से लेकर झारखंड तक पसरा मातम

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार की दोपहर वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में 20 से ज्यादा मजदूरों की मौत होने की खबर है, वहीं प्रशासन ने अब…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……