MURDER; रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

भोपाल; मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के देवलोन थाना क्षेत्र के सोन नदी में हो रहे रेत के अवैध खनन को रोकने गए पटवारी को रेत माफिया के इसारे पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। यह घटना शनिवार को आधी रात की है।

देवलोंद पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी तहसील के खड्डा में पदस्थ पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल तहसीलदार के आदेश पर अपने 3 अन्य पटवारी साथियों के साथ सरकारी वाहन से पेट्रोलिंग करते रेत के अवैध खनन को रोकने गए थे। गोपालपुर गांव में खनन माफियाओं ने पटवारी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे मार डाला। पुलिस के अनुसार रात में लगभग 12 बजे पटवारी अपने साथियों के साथ गोपालपुर के सोन नदी घाट पहुंचे थे। वहां रेत का अवैध खनन जारी था। कई ट्रैक्टर रेत के अवैध परिवहन में लगे थे। उनमें से एक ट्रैक्टर को पटवारी प्रसन्न सिंह ने रोक लिया था, तभी माफिया के इशारे पर ड्राइवर अचानक पटवारी के ऊपर से ट्रैक्टर चढ़ाते हुए भाग गया। अन्य अवैध खननकारी भी फरार हो गए।

साथी पटवारियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी इसके बाद भी शव रात भर घाट पर ही पड़ा रहा। मालूम हो कि जिले में रेत का अवैध खनन जोरों पर है। शनिवार को खनिज विभाग ने कार्रवाई का कोरम पूरा करने के लिए 250 घन मीटर लावारिश रेत जप्त किया था लेकिन किसी खनन माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी और पटवारी की हत्या हो गई।

जिले में रेत का अवैध कारोबार जिला प्रशासन पुलिस और खनिज विभाग की मिलीभगत से लंबे समय से चल रहा है।देवलोंद थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पटवारी के ऊपर चढ़ने वाले ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया है। चालक भी हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; हिमाचल में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 8 की मौत

    मनाली,  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई…

    MURDER; पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने समझाइश देने युवक को बुलाया घर, फिर बेटे के साथ मिलकर घोंट दिया गला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…