PARKING;माना एयरपोर्ट में स्थापित होगी RIFD,फास्टटैग के माध्यम से लिया जाएगा पार्किंग शुल्क

रायपुर, छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति द्वारा केंद्रीय मंत्री से पार्किंग में अवैध वसूली की शिकायत की गई। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन हरकत में आया। बताया जा रहा है कि आने वाले सात दिनों के भीतर रायपुर विमानतल में पार्किंग शुल्क के लिए आरआइएफडी का गठन होगा। साथ ही फास्टटैग के माध्यम से पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को एयरपोर्ट प्रबंधन ने पार्किंग ठेकेदार को बुलाकर बैठक ली और इसके निर्देश दिए।

बैठक में पार्किंग ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि वह व्यस्त समय के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए अधिक कर्मचारी नियुक्त करे। गलती करने वाले कर्मचारियों को बदल दे और भीड़भाड़ से बचने के लिए वाहनों का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित करे। इसके साथ ही एएआइ की पार्किंग नीति की सक्रिय निगरानी, कार्यान्वयन और यदि कोई पार्किंग संबंधी समस्या है तो उसके त्वरित निवारण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति का गठन किया गया है।

साथ ही हवाई अड्डे पर यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के लिए एजेंसी को सचेत कर दिया गया है कि आगे किसी भी शिकायत पर अनुबंध की समाप्ति सहित अनुबंध के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पार्किंग ठेकेदार के अलावा वाणिज्यिक, संचालन विभाग के प्रमुख और एएआइ के मुख्य सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हुए।

निजी वाहनों से वसूली की दर

छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति ने पत्र में लिखा है कि निजी कार और एसयूवी के लिए 30 मिनट तक का पार्किंग शुल्क 20 रुपये है। 30 मिनट से दो घंटे तक के लिए यह पार्किंग शुल्क 35 रुपये है, परंतु 30 मिनट से कम की पार्किंग में भी 50 रुपये की वसूली की जाती है।

केंद्रीय मंत्री को भेजी है रसीदें

समिति ने आरोप लगाया है कि एयरपोर्ट डायरेक्टर इस अवैध वसूली को रुकवा नहीं पा रहे हैं। अगर रायपुर में कमर्शियल वाहनों ने निजी वाहन की नंबर प्लेट लगा रखी है तो यह आरटीओ की समस्या है न कि ठेकेदार की। समिति ने 50 रुपये की कुछ रसीदें भी केंद्रीय मंत्री को भेजी है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर को हटाने की मांग

छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति का कहना है कि उसने पार्किंग में अवैध वसूली को लेकर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया से शिकायत की थी। शिकायत में मांग की गई है कि एयरपोर्ट डायरेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इसके साथ ही यहां पार्किंग में अवैध वसूली की जांच सेंट्रल विजिलेंस कमीशन या सीबीआइ से कराई जाए। समिति के डा. राकेश गुप्ता, विश्वजीत मित्रा ने कहा कि पार्किंग में अवैध वसूली के चलते आम जनता में व्यापक रोष है और किसी भी दिन अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने शोकाज नोटिस और छोटी-सी पेनाल्टी लगाने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    CRIME; राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, इन दो जगह मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं…

    रायपुर. राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बड़ा शिकंजा कसा है. शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों पर एक…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती