MY Bharat; ‘बजट क्वेस्ट 2026’ का दो दिवसीय फिनाले 12 और 13 अप्रैल को रायपुर में, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे

0 राष्ट्रव्यापी अभियान माय भारत बजट क्वेस्ट 2026′ के समापन में शामिल होगा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

रायपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) अभियान के अंतर्गत ‘बजट क्वेस्ट 2026’ का दो दिवसीय फिनाले 12 और 13 अप्रैल को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन का समापन 13 अप्रैल को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप-मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति रहेगी। रायपुर के राजीव गाँधी राष्ट्रिय भूजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान एवं ट्रिपल आईटी नया रायपुर संस्थान में होने वाले इस समापन सत्र में शिक्षाविद और विशेषज्ञ ‘शिक्षा, कौशल विकास’ तथा ‘कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था’ जैसे विषयों पर युवाओं के साथ विचार-मंथन करेंगे।

इस आयोजन के अंतर्गत एक दो दिवसीय विचार-मंथन सत्र जिसमें शिक्षाविद, उद्योग जगत के नेता और विषय विशेषज्ञ एकत्रित होकर केंद्रीय बजट 2026 से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे, जिसका समापन 13 अप्रैल 2026 को होगा, जिसमें 17 स्थानों से 15,000 से अधिक युवा, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे। रायपुर में, चयनित प्रतिभागी आगे मानव पूंजी: शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार में निवेश तथा विकसित कृषि: कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान कल्याण को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

राज्य निदेशक अर्पित तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से लगभग 30,000 युवाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से चयनित 471 प्रतिभागी रायपुर में होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 12 अप्रैल को प्रतिभागियों के पंजीकरण के साथ ही एक विशेष ‘महिला युवा संसद’ का आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय “नारी शक्ति: विकसित भारत की आवाज़” रखा गया है। इसमें महिला प्रतिभागी महिला आरक्षण विधेयक पर संसदीय शैली में चर्चा करेंगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NHAI; आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार,प्रदीप कुमार लाल भुबनेश्वर में पदस्थ

    रायपुर., भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आर. वेंकटेश्वरलु ने नए क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार…

    POLITICS; 19 मई को गृह मंत्री अमित शाह का बस्‍तर दौरा, हाई लेवल म‍ीट‍िंग में वरिष्ठ मंत्रियों के शामिल होने की संभावना

    रायपुर, नक्सलवाद के खात्में के बाद पहली बार गृह मंत्री अमित शाह बस्‍तर के दौरे पर रहेंगे. 19 मई को गृह मंत्री बस्‍तर पहुचेंगे और नक्सलवाद के खात्मे के बाद…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…