NAXAL ATTACK; झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान

जगदलपुर, झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में आज यानी 5 सितंबर को एनआईए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. इस केस में 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी, जिसमें से कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को गुनहगार माना है वहीं 1 आरोपी की पहले ही मौत हो चुकी है. इस केस की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में 101 गवाहों के बयान और दस्तावेज पेश किए थे. इस मामले में 10 अगस्त को अंतिम बहस हुई थी. ये फैसला जगदलपुर NIA कोर्ट ने सुनाया है.

इस मामले में 10 अगस्त को अंतिम बहस हुई थी. बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया था. सालों से पीड़ित परिवारों समेत पूरे प्रदेश की नजर इस हत्याकांड के फैसले पर टिकी हुई थी.

कोर्ट ने इन 10 नक्सलियों को दोषी करार दिया

1 – ​प्रमिला मोड़ियाम
2- ​चैतु लेकाम उर्फ मुन्ना
3 – ​सुमित्रा उर्फ सुमित्रा पुनेम मोड़ियाम
4- ​मुक्का मंडावी
5- ​कोसा कवासी उर्फ कोसाराम
6- ​आयता मरकाम
7- ​मड़कामी देवा
8- ​जोगा मड़कामी
9- ​बंजामी सन्ना उर्फ चमरू उर्फ देंगा
10 ​महादेव नाग

कांग्रेस कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं

हालांकि कांग्रेस पार्टी के कई नेता NIA कोर्ट के इस फैसले ने संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं. मलकीत सिंह गेंदू प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) का कहना है कि एनआईए की जांच ठीक से नहीं हुई. अभी भी इस मामले में कई आरोपी बाहर हैं, जिनसे न तो पूछताछ की गई और न ही उनपर कोई मुकदमा दर्ज किया गया.

फैसले के बाद बचाव पक्ष के वकील ने क्या कहा?

बचाव पक्ष के वकील अरविंद चौधरी ने कहा कि इसमें सभी अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किया गया है और दोषी सिद्ध करने के बाद सजा 16 तारीख को तय होगी. वकील ने कहा कि हम इस मामले में उच्च न्यायालय में अपील करेंगे. अभी हमने निर्णय को पूरा पढ़ा नहीं है, निर्णय की कॉपी भी नहीं मिली है. अभी किस आधार पर क्या हुआ है, वह बता पाना मुश्किल होगा.

पूर्व CM भूपेश बघेल ने जांच पर उठाया था सवाल

इतना ही नहीं बीते दिनों कांकेर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनआईए की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मामले की जांच सही तरीके से नहीं की गई. उन्होंने कहा कि एनआईए ने दरभा थाने में दर्ज FIR में नामजद लोगों से पूछताछ नहीं की.

कब हुआ था झीरम घाटी हत्याकांड

झीरम घाटी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थिति है. यहां पर नक्सलियों ने साल 2013 में एक बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया था. ये देश का सबसे बड़ा हत्याकांड था जिसमें एकसाथ करीब 31 कांग्रेस के नेता मारे गए थे. उस दौरान ये घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी.दरअसल 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ परिर्तन रैली शुरू की थी. 25 मई को सुकमा में परिवर्तन रैली की गई. रैली के बाद कांग्रेस नेताओं का काफिला सुकमा से जगदलपुर जा रहा था. इस दौरान नक्सलियों ने झीरम घाटी में नेताओं के काफिले पर हमला कर दिया था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    BEAR; भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चार नाखून बरामद ,डॉग स्क्वॉड से हुई पतासाजी

    बिलासपुर, गौरेला-पेड्रा-मरवाही जिले के वन परिक्षेत्र मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती