NAXALITE; पुलिस ने खोज निकाला नक्सलियों का गड़ा धन एवं हथियार

गरियाबंद, छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बनाने की राह में पुलिस ने आज एक और बड़ी सफलता हासिल की है. प्रदेश की गरियाबंद पुलिस ने नक्सलियों का छुपाया हुआ धन और हथियारों का जखीरा खोज निकाला है. एसपी निखिल रखचे के नेतृत्व में अब जंगलों में छुपे माओवादी और उनके धन, हथियार समेत सभी सोर्स का एक के बाद एक खात्मा हो रहा है. पुलिस ने आज मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरी पानी से नक्सलियों का जमीन में छुपाया गया 8 लाख कैश और हथियारों समेत नक्सल साहित्य बरामद किया है. अब पुलिस नक्सलियों को कैश देने वाले सोर्स का भी पता लगाने में जुट गई है.

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरी पानी के पहाड़ी इलाके में धमतरी गरियाबंद नुआपड़ा डिविजन कमेटी के द्वारा उगाही का रकम छिपा कर रखा गया था. इसकी जानकारी मिलने पर SP के निर्देश पर जिला पुलिस, कोबरा बटालिया ,सीआरपीएफ की संयुक्त टीम बीडीएस की टीम के साथ सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली. 20 मार्च की सुबह वे बताए गए जगह पर पहुंची और पेड़ के नीचे खुदाई कराई गई, जिसमें एक सफेद बोरी मिली. टीम ने सावधानी के साथ जांच किया, तो उसके अंदर से टिफिन डिब्बे में 8 लाख रुपए नगद और 13 नग जिलेटिन और नक्सली साहित्य समेत अन्य समाग्री बरामद हुआ.

बता दें, जनवरी 2025 के शुरुआत से ही गरियाबंद पुलिस को नक्सली मोर्चे में सफलता मिल रही है. जनवरी माह में 2 अलग अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने सेंटर कमेटी सदस्य चलपती समेत 17 नक्सली मार गिराए. फरवरी में हथियारों को नष्ट किया गया. मार्च माह में तीन नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया. अब पुलिस गाड़े हुए धन तक पहुंच गई है. गरियाबंद जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सली गतिविधियों पर नकेल कसने में सफल हुई है.

  • Related Posts

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    नईदिल्ली, ईरान अमेरिका जंग ( Iran America War News ) के बीच जंग बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के युद्धपोत IRIS डेना ( Iran Warship IRIS Dena )…

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के दक्षिण बस्तर में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार