NAXALITE;सड़क निर्माण में लगी 18 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

जगदलपुर, नक्सलियों ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला मार्ग पर स्थित भांसी में एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के डेढ़ दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। दंतेवाड़ा से बैलाडीला के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही आरसी नाहर कंपनी का यह कैम्प भांसी थाना से 1 किमी दूर बंगाली कैम्प में स्थित है, जहां रात करीब 1 बजे 100 से ज्यादा नक्सली, जिनमे दर्जन भर काली वर्दीधारी सशस्त्र नक्सली भी शामिल थे, पहुंचे और मौके पर मौजूद चौकीदारों को धमकाया और निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी।

इसके बाद वहां खड़ी हाइवा, जेसीबी, पोकलेन, पेवर मशीन समेत 16 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। नजदीक में रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य में लगी कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने की खबर है। घटना की सूचना मिलने पर भांसी थाने से फोर्स पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। एएसपी रामकुमार बर्मन भी दल-बल के साथ पहुंचे।

सूचना तंत्र पर उठे सवाल

गांव के बीच हुई इस वारदात ने पुलिस के सूचना तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं, साथ ही भांसी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहें है,जिस जगह नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है ओ जगह भांसी से महज कुछ ही दूरी पर है फिर आखिर नक्सली इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए और पुलिस हांथ पर हांथ धरे बैठी रह गई।

सड़क और रेलवे नक्सलियों के निशाने पर

भांसी थाना क्षेत्र में नक्सली दर्जनों बार रेल को नुकशान पहुंचा चुके है,नक्सलियों के बंद को देखते हुए रेलवे ने दो दिन के लिए इस रूट पर रेल का परिचालन भी बंद कर रखा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCAM; 10-10 हजार कर निकाले गए 3.20 करोड़ रुपये, विदेशी फंडिंग मामले में नया खुलासा

    धमतरी, छत्तीसगढ़ में संदिग्ध विदेशी फंडिंग मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। करीब 90 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच के बीच धमतरी के टिकरापारा स्थित AU स्मॉल…

    SUICIDE; तीसरे प्रयास में भी नीट की परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी, दबाव में थी छात्रा

    जगदलपुर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार (16 जुलाई) देर शाम को NEET यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया. जहां कई छात्रों ने इस एग्जाम में सफलता हासिल हुई, वहीं कुछ…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’