NAXALITE; मुठभेड में 3 नक्सलियों के मारे जाने के बाद पांच नक्‍सलियों ने किया आत्‍मसमर्पण, विधायक के फालो वाहन में हमला किए थे

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के शरहदी इलाके के डब्बा कुन्ना में रविवार देर शाम मुठभेड़ में 3 हार्डकोर माओवादियों के मारे जाने के बाद बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर विधायक के फालो वाहन में हमला करने समेत 32 बड़े वारदातों को अंजाम देने वाले पांच नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पायकु हेमला, गुड्डू ताती, सन्नू ताती, संतु पोटाम और सोनारू पोटाम ने बीजापुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पित किया है। आत्मसमर्पित नक्‍सलियों को शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 25000-25000 रुपए नगद प्रोत्साहन राशि दी गई। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्‍सलियों ने नक्‍सली संगठन में उपेक्षा और भेदभावपूर्ण व्यवहार से त्रस्त होकर बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्‍सलियों में गंगालूर और भैरमगढ़ एरिया कमेटी के मिलिशिया कमांडर समेत डिप्टी कमांडर, मिलिशिया सदस्य और जीआरडी के सदस्य शामिल है।

पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्‍सलियों के खिलाफ बीजापुर विधायक के फालो वाहन में हमला करने समेत 32 बड़े वारदातों में दर्ज हैं। नक्‍सलियों को आत्मसमर्पण करने पर शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 25000-25000 रुपए नगद प्रोत्साहन राशि दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…