NAXALITE; उडीसा में 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ से ज्यादा का था इनाम

गरियाबंद, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे है. इसी बीच गरियाबंद जिला से लगे उडीसा सीमा क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच बड़ी सफलता सामने आई है. पड़ोसी राज्य उडीसा के कालाहांडी जिला में 11 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. इन नक्सलियों ने उडीसा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया के सामने हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटने की घोषणा की.

जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वाले 11 नक्सलियों में 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं. ये सभी लंबे समय से वंशधारा-नागावली डिवीजन में सक्रिय बताए जा रहे थे. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार ये नक्सली अलग-अलग जिम्मेदारियों के साथ संगठन में काम कर रहे थे और कई गतिविधियों में शामिल रहे हैं.

ACM और DVCM रैंक के नक्सली शामिल

सरेंडर करने वालों में नकुल चंद्रा (DVCM) के साथ ही ACM रैंक के कई नक्सली भी शामिल हैं. इनके पास से AK-47, SLR, INSAS सहित कई हथियार बरामद हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक इन नक्सलियों ने संगठन की विचारधारा से मोहभंग और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया.

हथियार के साथ सरेंडर

सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपने हथियार भी जमा किए. इनमें AK-47, SLR, INSAS, 12 बोर और सिंगल शॉट जैसे हथियार शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस सरेंडर से सीमा क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUICIDE; दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तार

    दुर्ग, दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में नंदनी पुलिस ने फरार दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। महिला के पति और ससुर सिमगा क्षेत्र में छिपकर…

    CRIME; पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए निर्देश

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान कथित धोखाधड़ी के मामले में कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं. आरोप है कि जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट ठेका…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र