NAXALITE;1.85 करोड़ रुपये के इनामी थे कांकेर मुठभेड़ में मारे गए सभी 29 नक्सली

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कलपार की पहाड़ी पर सुरक्षा बल के साथ हुए मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों के मारे जाने की घटना की पुलिस की ओर से की जा रही जांच में सामने आया है कि वे सभी एक करोड़ 78 लाख रुपये के इनामी थे। इनके हथियार पर सात लाख 55 हजार रुपये सहित कुल 1.85 करोड़ रुपये का इनाम था।

मुठभेड़ में मारे गए नक्सली रवि उर्फ बचने माड़वी जो कि महाराष्ट्र मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दस्ते का कमांडर था पर दस लाख रुपये का इनाम था। इसके अतिरिक्त उत्तर बस्तर डिविजन प्रभारी डीविजनल कमेटी सदस्य शंकर राव पर आठ लाख रुपये का इनाम था। उसकी पत्नी रजिता डाक्टर उपकमांडर परतापुर एरिया कमेटी पांच लाख रुपये की इनामी थी।

मुठभेड़ में मारे 18 नक्सली आठ लाख या उससे अधिक के थे इनामी

इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी व मध्यप्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ जोनल कमेटी के 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली में 10 एमएसी जोन व 14 दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी के पीएलजीए लड़ाकू दस्ते के थे। इनमें से 18 नक्सली आठ लाख या उससे अधिक के इनामी थे, पांच नक्सली पर पांच लाख का इनाम था, एक पर दो लाख व अन्य पांच एक लाख रुपये के इनामी थे।

नक्सलियों पर सुरक्षा बल को मारे गए नक्सलियों के पास से एक एके 47, एक इंसास, एक एसएलआर, एक कार्बाइन, 303 रायफल सहित 22 हथियार व विस्फोटक मिले हैं, जिन पर साढ़े सात लाख रुपये का इनाम थाबस्तर आइजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि पुलिस की ओर से की गई जांच में प्राथमिक पहचान व कैडर के आधार पर इनाम राशि का आंकलन किया गया है।

10 लाख रुपये का इनामी

रवी उर्फ बचनू माडवी एसएमसी दस्ते का कमांडर। आठ लाख रुपये के इनामी: शंकर राव, डीवीसी सदस्य व उत्तर बस्तर डिवीजन प्रभारी, रमेश ओयम पीपीसीएम एसएमसी सदस्य, बदरू बाडसे पीपीसी सदस्य सब जोनल एक्शन टीम कमांडर, अनिता उपेंडी कंपनी नंबर-05 पीपीसी सदस्य, संजिला (इड़मे) मड़कम पीएलजीए एसएमसी सदस्य, भूमे (सुनीता) मड़कम पीएलजीए सदस्य डीकेएसजेडसीएम, लालू पीएलजीए एसएमसी सदस्य, साजंती नुरुटी पीएलजीए/मेंढ़की एलओएस सदस्य, बजनात पद्दा पीएलजीए एलओएस सदस्य, जैनी नुरुटी पीएलजीए मेंढ़की एलओएस सदस्य, जीनू उर्फ गुड्डु करकम पीएलजीए/एसएमसी सदस्य, जनीला उर्फ मोती कोवाची पीएलजीए एसएमसी सदस्य, सुनिला मरकाम पिता कोसा पीएलजीए सदस्य एसजेडसी, सीताल/सीताराम मण्डावी पीएलजीए एसजेडसीएम गार्ड, राजू कुरसाम पीएलजीए/ एसजेडसीएम गार्ड, शीला उर्फ शीलो कुंजाम पीएलजीए सदस्य गार्ड, देवाल पीएलजीए सदस्य प्रेस टीम।

पांच लाख रुपये के इनामी

रीता सलामे पति लोकेश कोतरी एरिया उप कमांडर, विनोद गावड़े मोहला-औधी उप कमांडर, सुखलाल पद्दा परतापुर एरिया जनताना सरकार प्रभारी, रजीता पति शंकर राव परतापुर एरिया उपकमांडर डाक्टर, गीता पुडो परतापुर उपकमांडर। दो लाख रुपये के इनामी पिंटो ओयम पिता मुदाराम पीएलजीए उत्तर सब जोनल एक्शन। एक लाख रुपये के इनामी: सुरेखा सिडामी एसएमसी सदस्य, कविता सोढ़ी एसएमसी सदस्य, राेशन उर्फ कोसाल माडवी पार्टी सदस्य, कार्तिक उर्फ सोनु माड़वी एसएमसी सदस्य, शर्मिला पोड़ियाम पार्टी सदस्य एसएमसी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले कुलदीप साहू समेत 4 आरोपी पाए गए दोषी,सजा का फैसला 8 को

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर केस में करीब 2 साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू व उसके 3 साथियों को हत्या, रेप और…

    SC; ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ने वालों को 440 वोल्ट का झटका

    नई दिल्‍ली. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त स्पीडोमीटर पर नजर रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब और भी ज्यादा जरूरी होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर