NEET; गुजरात में नीट नकल घोटाले का भंडाफोड़, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, 2.3 करोड़ के चेक जब्त

नईदिल्ली, एजेंसी, गुजरात पुलिस ने छात्रों को NEET-UG परीक्षा पास कराने में कथित तौर पर मदद करने की कोशिश करने के आरोप में पंचमहल जिले के गोधरा शहर में जलाराम स्कूल के स्कूल प्रिंसिपल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी. पुलिस के अनुसार, छात्रों को निर्देश दिया गया था कि वे आंसर शीट में टीचर्स के लिए खाली छोड़ दें, ताकि पेमेंट के हिसाब से सारे जवाबों को भर दिया जाए. 

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

देश में इस समय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) यूजी परीक्षा को लेकर विवाद चल रहा है. छात्र इसमें पेपर लीक का आरोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में गुजरात से पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में स्कूल टीचर तुषार भट्ट, एजुकेशन कंसल्टेंसी फर्म रॉय ओवरसीज के परशुराम रॉय और स्कूल प्रिंसिपल पुरषोत्तम शर्मा शामिल हैं.

पुलिस ने जारी किया बयान 

इसको लेकर गोधरा शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु सोलंकी ने बताया कि पंचमहल जिला कलेक्टर को धोखाधड़ी घोटाले के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.  उन्होंने कहा, ‘जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच थे और उन्हें भट्ट के फोन की जांच करने पर 30 छात्रों की एक लिस्ट मिली है. अधिकारियों ने उनकी कार से 7 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं.”

स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने एजुकेशन कंसल्टेंसी फर्म रॉय ओवरसीज के परशुराम रॉय को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से 2.30 करोड़ रुपये के आठ खाली चेक और चेक का एक और सेट जब्त किया है. एसपी ने कहा कि कई चेक पर उन अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे जिनके बच्चे जलाराम स्कूल में एनईईटी-यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे. पुलिस के अनुसार, परशुराम रॉय ने एनईईटी उम्मीदवारों को तुषार भट्ट से मिलवाया, जो स्कूल में भौतिकी के शिक्षक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नियुक्त परीक्षा के लिए उप-अधीक्षक थे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION;निःशुल्क सामग्री वितरण और अधोसंरचना कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

    0 स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने  गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष जोर रायपुर, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ…

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…