NEET;नीट में हुई गड़बड़ी को लेकर अभिभावक-छात्र परेशान, दोबारा परीक्षा कराने प्रदर्शन

 रायपुर, देश के मेडिकल कालेजों में प्रवेश के लिए हुई नीट परीक्षा विवादों में घिर गई है। परीक्षा में फर्जीवाड़ा होने का आरोप है। देशभर से परीक्षा को रद्द करने की मांग उठ रही है। लेकिन जो छात्र मेहनत के दम पर परीक्षा में अच्छे अंक लाए हैं, वो बहुत परेशान है। अभिभावक भी परीक्षा के रद्द हाेने न होने दोनों से परेशान हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि मेडिकल की तैयारी के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये वार्षिक कोचिंग की फीस है। परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र-छात्राएं कई वर्षों तक लगातार मेहनत करते हैं। इसके बाद उन्हें सफलता मिलती है। प्रवेश परीक्षा के लिए देश की सबसे बड़ी परीक्षा की मान्यता होने के बावजूद इस तरह की लापरवाही चिंतित करने वाली है।

एनटीए की तरफ से पहली बार छात्रों को ग्रेस मार्क दिए गए हैं। ग्रेस मार्क देने के नियमों पर भी सवाल उठ रहे हैं।देशभर के छह परीक्षा केंद्रों के 1,563 छात्राें को ग्रेस मार्क दिए गए हैं, इनमें छत्तीसगढ़ से बलौदा बाजार और दंतेवाड़ा शामिल है। यहां पांच सौ से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है। 650 अंक लाने के बाद भी छात्रों को सरकारी कालेज में प्रवेश मिलने की गारंटी नहीं है। अन्य वर्षों में 550 अंक पाने वाले छात्रों को भी अंतिम राउंड की काउंसिलिंग तक सरकारी कालेज में प्रवेश मिल जाता था।

अगले सप्ताह तक हो जाएगा क्लियर

एनटीए की राज्य समन्वयक अधिकारी प्रतिमा राजगौर ने कहा कि अगले सप्ताह तक सब क्लियर हो जाएगा। एनटीए की तरफ जांच कमेटी गठित कर दी गई है। एक ही केंद्र बहुत सारे छात्रों का मेरिट लिस्ट में आना भी संदेहास्पद है। इसकी भी जांच हो रही है।जिन केंद्रों में परीक्षा देरी से शुरू हुई है, वहां के छात्रों को अतिरिक्त समय मिलना चाहिए था। ग्रेस मार्क देना सही नहीं है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; बद्रीनाथ से ऋषिकेश लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

    नईदिल्ली, उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया. दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में हेलीकॉप्टर…

    CRIME; प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत, छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, बात मानो नहीं तो प्रैक्टिकल में दूंगा कम नंबर, गिरफ्तार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक छात्रा को टेलीग्राम के जरिए अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक देने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार