NEGLIGENCE; एसडीएम कार्यालय के चार रीडरों को थमाया नोटिस, काम में लापरवाही की शिकायत

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिला कलेक्टर डॉ रवि मित्तल को बीते दिनों न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसील कार्यालय के ऑनलाईन प्रकरणों, आदेशों, और पेशी की तारीखों को अपडेट नहीं करने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कार्य दौरान लापरवाही बरतने वाले एसडीएम कार्यालय बगीचा, तहसील कार्यालय बगीचा, तहसील कार्यालय कांसाबेल और तहसील कार्यालय बागबहार में पदस्थ 4 रीडरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

बता दें कि बीते 27 फ़रवरी को आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर ने पाया की न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसील कार्यालय के ऑनलाईन प्रकरणों, आदेशों, और पेशी की तारीखों कोअपडेट नहीं किया है. जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय बगीचा के सहायक ग्रेड-2 और रीडर ओमशंकर, तहसील कार्यालय बगीचा के सहायक ग्रेड-3 और रीडर इलियाजर राम, तहसील कार्यालय कांसाबेल के सहायक ग्रेड-2 और रीडर लालजीत कुर्रे समेत तहसील कार्यालय बागबहार के सहायक ग्रेड-2 और रीडर दुर्बादल प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

1 मार्च तक करना होगा स्पष्टीकरण प्रस्तुत

कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 और 7 का उल्लंघन है, जिस वजह से यह कार्रवाई की गई है. कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों में से ऐसे प्रकरण जिसमें पेशी तारीख की जानकारी प्राप्त नहीं हो रही है उन्हें शून्य करते हुए 1 मार्च 2024 तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश रीडरों को दिए हैं. नियत समयावधि में समाधानकारक जवाब नहीं मिलने पर रीडरों के खिलाफ एकपक्षीय कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM; मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 को,काले,गहरे नीले, हरे रंग के कपड़े और गहने प्रतिबंधित, केवल चप्पल पहनकर केंद्र में आने की अनुमति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्र्देश के विभिन्न जिलों में मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को किया है। राजधानी में 104 परीक्षा केंद्रों में…

    GOVT; सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर बंदिश, सक्षम प्राधिकारी से अवकाश की मंजूरी जरुरी

    0 सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने जारी किए निर्देश रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…