NEW CM; छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण 13 को, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

रायपुर, छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री आदिवासी नेता विष्णुदेव साय होंगे। रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके बाद साय ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राज्यपाल ने साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर उन्हें मंत्रीमंडल गठन के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 13 दिसंबर तक शपथ ग्रहण होगा। वहीं साय अस्थाई मुख्यमंत्री निवास पहुना पहुंच गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में दो उप मुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं। इनमें अरुण साव और विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

नए मंत्रीमंडल के गठन को लेकर तैयारी शुरू

विजय शर्मा भाजपा में महामंत्री रहे और पहली बार चुनाव जीतकर निर्वाचित हुए हैं वहीं अरुण साव लोकसभा सदस्य के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही नए मंत्रीमंडल के गठन को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य नेताओं को आमंत्रित कर समय मांगा है, जल्द ही शपथ ग्रहण होगा। साय के छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को राज्य का पहला आदिवासी सीएम कहा जाता है, लेकिन उनकी जाति से जुड़ा मामला विवाद के चलते कोर्ट में लंबित है।

पर्यवेक्षकों के सामने विधायकों ने चुना सीएम

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री द्वय अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम की उपस्थित भाजपा विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने विष्णु देव साय के नाम का प्रस्ताव किया। जिसका समर्थन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन व सभी 54 विधायक शामिल रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सत्ता के विकेंद्रीकरण एवं ग्राम सभा को सशक्त बनाने के लिए देशव्यापी जनजागरण का निर्णय

    0 स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रायपुर, स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव राज सूद…

    BJP; स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी, राम माधव को भी 2 राज्यों का प्रभार, बीजेपी संगठन में फेरबदल

    नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के सभी राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर