CABINET; राज्यपाल ने व्ही डी साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया

रायपुर, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपनेे नव निर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से प्रदेश विधायक दल का नेता विष्णुदेव साय को चयनित किये जाने संबंधित पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया। 

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने नए सीएम विष्णुदेव साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

राज्‍यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के पद को लेकर बना संशय रविवार को खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में विष्णु देव साय को नया मुख्‍यमंत्री चुना गया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्‍णु देव साय राजभवन पहुंचे। उन्‍होंने राज्‍यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ समारोह जल्‍दी ही हो सकता है। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्‍णु देव साय को विधायकों और समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। बैठक में विष्‍णु देव साय को विधायक दल का नेता चुने जाने की वरिष्‍ठ नेताओं ने सूचना दी।

सबके विश्‍वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा

नेता चुने जाने के बाद साय ने पार्टी का आभार मानते हुए कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर इतना विश्‍वास जताया और राज्‍य का नेतृत्‍व करने का दायित्‍व दिया है। उन्‍होंने पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं का भी आभार माना। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा का भी आभार जिन्‍होंने मुझ पर विश्‍वास जताया। साय ने कहा कि वे सबके विश्‍वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका प्रयास होगा कि मोदी की गारंटी का राज्‍य में क्रियान्‍वयन हो।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सत्ता के विकेंद्रीकरण एवं ग्राम सभा को सशक्त बनाने के लिए देशव्यापी जनजागरण का निर्णय

    0 स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रायपुर, स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव राज सूद…

    BJP; स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी, राम माधव को भी 2 राज्यों का प्रभार, बीजेपी संगठन में फेरबदल

    नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के सभी राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर