CBSE;नई स्कॉलरशिप स्कीम लॉन्च, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्रों को 20,000 तक मिलेंगे

नई दिल्ली, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छत्रों को सीबीएसई की ओर से 20,000 रुपये तक स्कॉलरशिप मिल सकती है। सीबीएसई ने इस खास योजना को शुरू कर दिया है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इस योजना का नाम ‘सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स (CSSS)’ है। उच्च शिक्षा विभाग की इस योजना के तहत गरीब मेधावी छात्र लाभ उठा सकते हैं।

CBSE ने एक नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्र स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप scholarships.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको पहले से स्कॉलरशिप मिल रही है तो इसे रिन्यू कर सकते हैं। इस योजना में वे छात्र भी शामिल हैं जो 1st ईयर (2024), 2nd ईयर (2023), 3rd ईयर (2022) और 4th ईयर (2021) में पढ़ रहे हैं।

कितना मिलेगा पैसा

अगर आप ग्रेजुएशन कर रहे हैं तो छात्र को पहले तीन साल तक हर साल 12 हजार रुपये मिलेंगे। यही नहीं इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को साल में 20000 मिलेंगे। इस योजना का उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद छात्रों की पढाई के खर्च में आर्थिक मदद करना है। यह स्कॉलरशिप EWS कैटेगरी में आने वाले छात्रों के लिए ही है।

कैसे करें आवेदन

उच्च शिक्षा विभाग की योजना के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 है। इस स्कॉलरशिप योजना के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। CBSE के नोटिस के मुताबिक स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी से एप्लीकेशन को Verify करवाना होगा। अगर वेरिफिकेशन में छात्र पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं तो फिर आप अप्लाई कर सकते हैं। कॉलेज या यूनिवर्सिटी में छात्रों को असली दस्तावेज भी दिखाने होंगे। बिना वेरिफिकेशन के स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

बोर्ड ने स्कूलों और कॉलेजों के नोडल ऑफिसर्स को भी कहा है कि वे वेरिफिकेशन का काम जल्दी पूरा करें। सीबीएसई ने छात्रों को सलाह दी है कि वे scholarships.gov.in पर ध्यान से देखकर एप्लीकेशन भरें। अगर कोई गलती होती है तो एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है। 

  • Related Posts

    LLB; कानून की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम, बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत

    रायपुर, समाजिक संस्था राष्ट्रीय गांड़ा महासमाज के संस्थापक, अधिवक्ता भगवानू नायक ने LL.B. (विधि स्नातक) की शिक्षा ग्रहण करने के लिए अधिकतम आयु सीमा की बाध्यता समाप्त करने के बार…

    EXAM; सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा में उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

    *स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के 1812 संविदा पदों के लिए हुई थी सीबीटी परीक्षा, सही उत्तर पर मिलेगा एक अंक, गलत उत्तर पर 0.25 अंक की होगी कटौती…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश