NHAI; आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार,प्रदीप कुमार लाल भुबनेश्वर में पदस्थ

रायपुर., भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आर. वेंकटेश्वरलु ने नए क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार संभालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व वे ओडिशा के कोरापुट में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में पदस्थ थे।

वहीं निवर्तमान क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल अपने स्थानांतरण के बाद आज कार्यमुक्त हुए। वे अब क्षेत्रीय कार्यालय, भुवनेश्वर (ओडिशा) में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

रायपुर के नए क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद आर. वेंकटेश्वरलु ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एनएचएआई द्वारा संचालित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य तथा समयबद्ध लक्ष्यों की प्राप्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NHAI;तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, यातायात बेहतर बनाने पर जोर

    0रिंग रोड नंबर-1 के भाठागांव क्षेत्र में भी कार्रवाई रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा…

    GST; जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी, 5 करोड़ से ज़्यादा की गड़बड़ी पर ही केस चलेगा, GST काउंसिल का फ़ैसला

    0 कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नईदिल्ली, जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी। जीएसटी व्यवस्था में कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा