NHRC; अधूरे पुल से नदी पार करने को मजबूर स्कूली बच्चों पर मानवाधिकार आयोग सख्त, मुख्य सचिव को नोटिस, दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

0 छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बच्चों की जोखिमपूर्ण आवाजाही पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, करीब छह वर्षों से अधूरा है देहारगुड़ा-खंभाठा पुल

नईदिल्ली, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission—NHRC) ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड क्षेत्र में अधूरे पुल के कारण स्कूली बच्चों के जोखिमपूर्ण तरीके से नदी पार करने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैनपुर विकासखंड के खंभाठा और आसपास के गांवों के दर्जनों स्कूली बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए अधूरे पुल से जुड़ी संकरी और फिसलन भरी लोहे की सीढ़ी के सहारे पैरी नदी पार करने को मजबूर हैं। मानसून के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जब सामान्यतः उथली रहने वाली नदी तेज बहाव में बदल जाती है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट में सामने आए तथ्य सही पाए जाते हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा गंभीर मामला हो सकता है। इसी को देखते हुए आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

3 सितंबर 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैनपुर विकासखंड में देहारगुड़ा और खंभाठा के बीच लगभग 300 मीटर लंबे पुल का निर्माण करीब छह वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारियों ने लगभग एक वर्ष पहले ग्रामीणों को छह महीने के भीतर पुल का निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया था।आयोग ने राज्य सरकार से पुल निर्माण में हो रही देरी तथा स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों के सामने उत्पन्न जोखिमों से संबंधित स्थिति की विस्तृत जानकारी मांगी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; बिलासपुर-कटनी फोन लेन समेत रेलवे के 7 हाई डेंसिटी नेटवर्क को मंजूरी, बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    रायपुर, मोदी कैबिनेट ने बिलासपुर-कटनी फोर लेन समेत 7 रेलवे ट्रैक को मंजूरी दी है. रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं…

    NCLT; सुभाष चंद्रा को एनसीएलटी से लगा बड़ा झटका, लोन निपटाने के रीपेमेंट पर रोक के साथ लगाई ये पाबंदियां

    नईदिल्ली, एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से बड़ा झटका लगा है. 22,006.57 करोड़ रुपये का लोन 6.25 करोड़ रुपये में न‍िपटाने वाले मामले…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी