COURT; 15 वर्ष पुराने मामले में 6 कांग्रेसी नेता दोषमुक्त, नहीं मिले गवाह

रायपुर, 15 वर्षों तक चले एक राजनीतिक रूप से प्रेरित मामले में आज न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमान सावित्री रक्सेल के न्यायालय द्वारा कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल, गुलजेब अहमद, इस्माइल अहमद, डॉ. रामेश्वर सोनवानी, शाहबाज हुसैन और नदीम सलाट  सभी कांग्रेस नेताओं को दोषमुक्त करने के निर्णय पारित किया गया।

कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल ने कहा वर्ष 2010 में, तत्कालीन भाजपा शासन के दौरान, मौदहापारा क्षेत्र में शासकीय डेंटल कॉलेज में 108 सेवा के निजीकरण के विरोध में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीक़े से विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल, गुलजेब अहमद, इस्माइल अहमद, डॉ. रामेश्वर सोनवानी, शाहबाज हुसैन और नदीम सलाट पर मौदहापारा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 272/2010 के अंतर्गत धारा 147, 148, 149, 427, 452, 323 भादवि के गंभीर धाराएँ लगाकर मुकदमा दर्ज किया गया था। पूरे 15 वर्षों के विचारण के दौरान, अभियोजन पक्ष अपने आरोप सिद्ध करने में पूरी तरह विफल रहा और मात्र एक गवाह ही पेश कर सका।

अधिवक्ता भगवानू नायक द्वारा दिए गए अंतिम तर्कों में यह स्पष्ट किया गया था कि यह मामला विपक्ष के  नेताओं विरुद्ध राजनीतिक से प्रेरित से गढ़ा गया था सभी आरोपी निर्दोष है। न्यायालय ने सभी तथ्यों और सबूतों पर गौर करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि आरोप सिद्ध नहीं हो सके और सभी आरोपियों को दोषमुक्त घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती