CRIME;हफ्ते भर में जादू टोने के सन्देह में 3 हत्याएं, दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग

 0 कोई नारी  डायन/टोनही नहीं .डॉ. दिनेश मिश्र .
रायपुर, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा  छत्तीसगढ़ के  कांकेर और महासमुंद, दंतेवाड़ा  जिले के ग्रामीण अंचल से पिछले सप्ताह टोनही /डायन के सन्देह में 3 हत्याएं  हुई हैं ,सिर्फ अंधविश्वास ,जादू टोने जैसी भ्रामक मान्यताओं पर भरोसा कर किसी निर्दोष महिला एवं उसके परिवार पर हमला करने की घटनाएं, अत्यंत निंदनीय है,दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए.समिति इन सभी मामलों में प्रवास कर प्रताड़ित परिवारों से मिलेगी और ग्रामीणों को जागरूक करेगी .
डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि कांकेर से अंधविश्वास का मामला सामने आया है. यहां  ग्राम ढकुना के  एक व्यक्ति तुलसीराम ने जादू-टोने के शक में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की मीनाक्षी मरकाम की कुल्हाड़ी से काट  काट कर हत्या कर दी . इतनी कम उम्र की टोनही प्रताड़ना में हत्या का यह प्रदेश में पहला मामला है.
दूसरे मामले में  महासमुंद के पास  ग्राम सनबाहली में  जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए एक 75 वर्षीय  वृद्ध महिला सनमेत कश्यप की उसके ही पड़ोस में रहने वाले संतोष मांझी ने  टांगिया से काट कर  हत्या कर दी. जानकारी  मिली है कि आरोपी  संतोष मांझी  की पत्नी की मृत्यु कुछ समय पूर्व  बीमारी के कारण हो गई थी, पर वह अपनी पड़ोसी  सनमत पर टोनही होने का शक करता था|  इसी शक में उसने सनमत की हत्या कर दी.
तीसरा मामला 14 मई का है जिसमें दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना  क्षेत्र के मारडूम में एक वृद्ध हिडमा  पोडियामी की जादू टोने के शक में उसके ही पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.
डॉ. मिश्र ने कहा हर व्यक्ति की समस्या और उसके कारण अलग-अलग होते हैं जिनका समाधान  तर्कसंगत  उपाय  से किया जा सकता है. जादू टोने जैसी मान्यताओं का कोई अस्तित्व ही नहीं है, इस लिए तथाकथित जादू टोने से ना ही कोई व्यक्ति किसी को भी मार सकता है, न ही किसी को परेशानी में डाल सकता हैं और न ही  किसी व्यक्ति  का किसी प्रकार से फसल आदि का  कोई नुकसान कर सकता है ,जादू टोने ,टोनही, डायन की मान्यता सिर्फ अंधविश्वास है. जिसका का कोई अस्तित्व नहीं है ,और इस प्रकार के शक या सन्देह में किसी भी महिला को प्रताड़ित करना उसके व उसके परिवार के  साथ मारपीट करना ,उसको जान से मारना  अनुचित, क्रूर  और अपराधिक है .ग्रामीणों को इस प्रकार के अंधविश्वास में नहीं पड़ना चाहिए .
डॉ मिश्र ने प्रशासन मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्यवाही की जाए तथा आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा  मिले ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अनुचित हरकत करने की चेष्टा ना कर सके.समिति  इन सभी मामलों में ग्रामीणों से मिलेगी और  जागरूक करेगी.

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश