NOTICE;अप्रैल फूल महंगा पड़ा,जिले के 51 अफसरों को नोटिस,आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में लापरवाही

रायगढ़, आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित तिथि पर 1 अप्रैल को आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण नहीं करने वाले 51 परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजरों को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

शासन के निर्देशानुसार 01 अप्रैल से 30 जून तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 7 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक किया जाना निर्धारित है। इसी क्रम में जिले के सभी परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों को 01 अप्रैल को अनिवार्य रूप से केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, बच्चों एवं अन्य हितग्राहियों तक योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने तथा कार्यकर्ता/सहायिकाओं के कार्यों में सुधार लाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके बावजूद 51 अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नहीं किया जाना प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WATER CRISIS;गर्मी बढते ही निस्तारी जल संकट गहराने लगा, तालाबों को भरने गंगरेल का पट खोलने ज्ञापन

    रायपुर, गर्मी बढ़ने के साथ – साथ ग्रामीण इलाकों में निस्तारी पानी का संकट गहराने लगा है । तालाब सूख चले हैं और भूगर्भीय जल स्त्रोत गिरने से ट्यूबवेलों /…

    RMC; होलीक्रॉस बैरनबाजार और शैलेन्द्र नगर स्कूल सील,58 लाख रुपये अदा नहीं करने पर तालाबंदी

    0 होलीक्रॉस स्कूल कापा ने सम्पूर्ण बकाया तत्काल पटाया रायपुर, रायपुर नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा लगातार सख्ती से बकाया राजस्व…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर