AMAZING;दो बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का खुमार,शादीशुदा प्रेमी से अब इस बात की जिद

बिलासपुर, कोरबा में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां दो बच्चों की मां को दो बच्चों के पिता से प्यार हो गया। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। जिसके बाद प्यार और अब बात शादी तक पहुंच गई है। महिला के पति और परिजन मानिकपुर चौकी पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज किया। जहां चौकी में भी दोनों एक दूसरे के साथ रहने और शादी करने के लिए जिद करने लगे। युवती का पति हाथ पांव जोड़ता रहा। लेकिन उसकी पत्नी और आशिक दोनों नहीं माने। 

बता दें कि महिला दो बच्चों की मां है और पति समेत दोनों बच्चों को छोड़कर अपने आशिक के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। वहीं युवती का आशिक भी दो बच्चों का पिता है। पत्नी भी घर छोड़ने को तैयार है। ऐसे में दोनों परिवार टूटने की कगार पर हैं।

युवती से जब उसके पति ने पूछा की क्या उसके साथ मारपीट करता है, शराब पीता है, प्रताड़ित करता है तो उसने नहीं कहा। लेकिन युवती जिद पर अड़ी रही कि वो दूसरे युवक से प्यार करती है और उससे ही शादी करेगी।

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि युवती के पति के द्वारा शिकायत किए जाने के बाद 155 की कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि युवती जिल्गा बरपाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसने कोरबा में रहने वाले एक युवक से विवाह हुआ था। जहां शादी के बाद दो बच्चे भी हुए और परिवार सुख में जीवन जी रहा था।

इस दौरान युवती का मोबाइल के जरिए किसी दूसरे युवक से संपर्क हो गया और पहले दोस्ती की और फिर दोस्ती प्यार में बदली और अब शादी तक जा पहुंची है। युवती की उम्र 27 साल बताई जा रही है। वहीं उसके आशिक की उम्र 28 साल है। युवक यूपी का रहने वाला है। कोरबा में किराया के मकान पर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है।

  • Related Posts

    GOVT; सीएम सचिवालय के अफसरों में कार्य विभाजन, मुख्यमंत्री सचिवालय में दो अफसरों का हुआ ट्रांसफर

    रायपुर, मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के कामों का पुनर्विभाजन किया गया है. सीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले के कार्य विभाजन में आंशिक बदलाव करते हुए अलग-अलग सचिवों और…

    FARMENG; छत्तीसगढिया किसानों की आय बढाने अब राज्य में बासमती धान की खेती की तैयारी, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारी डिमांड

    0 कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने इंडियन राईस एक्सपोर्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति रायपुर, छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…