NUAKHAI; गांड़ा समाज के ‘नुआखाई’ कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, 6 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में जुटेगी भीड

*बूढ़ी मां मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रायपुर, राजधानी रायपुर में गांड़ा समाज द्वारा इस वर्ष भी नुआखाई शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर समाज में भारी उत्साह है और राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाजजन कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सामाजिक एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।

कल मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें आमंत्रित करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, गांड़ा समाज के नेता किशोर महानंद उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल,  सामाजिक संस्था  गांड़ा महासभा के संयोजक रघुचन्द निहाल, एल्डरमैन गोपाल सोना,  समाज सेवी चक्रधारी जगत, महिला नेत्री श्रीमती सावित्री जगत, पूर्व पार्षद  प्रकाश जगत,  त्रिलोचन सोना, श्रीमती ईश्वरी क्षत्रि,  प्रदीप क्षत्रि, युवा नेता हेमलाल नायक उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि समाज का नुआखाई पर्व आगामी 15 सितंबर को है इसके पूर्व 6 सितंबर 2026 को गांड़ा समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा समाज की कुलदेवी मां बूढ़ी मंदिर, न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर से प्रारंभ होकर राजधानी के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए इंडोर स्टेडियम पहुंचेगी। शोभायात्रा में समाज के हजारों महिला, पुरुष, युवा एवं वरिष्ठजन पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह के साथ शामिल होंगे। विभिन्न स्थानों पर समाज की सांस्कृतिक झलक और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिलेगा।

शोभायात्रा के इंडोर स्टेडियम पहुंचने के पश्चात सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति होगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उड़ीसा के विश्वविख्यात कलाकार सर्वेश्वर भोई एवं उनके ग्रुप द्वारा प्रस्तुत लोक  संगीत कार्यक्रम होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा की समृद्ध लोक संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र तांडी ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि नुआखाई में समाज की व्यापक भागीदारी यह संदेश देगी कि गांड़ा समाज अपनी संस्कृति और सामाजिक अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक एवं संगठित है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MUSIC; युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने 17 से 30 नवंबर 2026 तक देश भर में 26 संगीत कार्यक्रमों का आयोजन 

    0आकाशवाणी के 90 वर्षों के जश्न के हिस्से के रूप में, ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम 30 वर्ष से कम आयु के युवा संगीत कलाकारों को बढ़ावा देगा नईदिल्ली, युवा संगीत…

    CRIME; महिला के चक्कर में स्वामी इंद्रदेव, अखाड़ा परिषद का एक्शन; छीना गया महामंडलेश्वर पद

    भोपाल, उज्जैन में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन पर मुंबई की एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे. इसके बाद…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत