OATH; शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बोले कुलपति- विश्वविद्यालय के सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में शिक्षक संघ का विशेष योगदान होगा

दुर्ग, कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.आर.बी.सिंह  के मुख्य आतिथ्य  तथा पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.एस.के.तिवारी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।  महाविद्यालय के सभागार में संपन्न इस शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शिक्षक संघ की केंद्रीय इकाई में डॉ. मंजू राय अध्यक्ष, डॉ.आशुतोष तिवारी उपाध्यक्ष, डॉ.धीरेंद्र भोंसले  महासचिव, डॉ.अमित गुप्ता सह-सचिव, डॉ. शाबीर अनंत  कोषाध्यक्ष एवं अन्य पांच निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। इसके अतिरिक्त पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग, मात्स्यिकी महाविद्यालय कवर्धा एवं विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय तथा इकाइयों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।                               विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में केंद्रीय, स्थानीय इकाइयों का चुनाव एवं मनोनयन किया गया। शिक्षक संघ विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीकृत संघ है।  कुलपति डॉ.आर.आर.बी.सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय के सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में शिक्षक संघ का विशेष योगदान होगा। उन्होंने प्रशासन एवं शिक्षक संघ के बीच में सामंजस्य एवं सहयोगात्मक तथा भविष्य में सौहृयपूर्ण वातावरण में उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने की कामना की।

इस अवसर पर संघ की अध्यक्षा डॉ.मंजू राय ने कहा कि शिक्षक संघ का उद्देश्य विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं समतुल्य पदों पर कार्यरत कर्मियों के हितों के लिए कार्य करना तथा विश्वविद्यालय के अंतर्गत शिक्षकों के संरक्षण, संवर्धन, उनके हितों की रक्षा, एकता, भाईचारा, जनकल्याणकारी कार्य एवं सदस्यों की समस्याओं का निराकरण हेतु हल ढूंढने का प्रयास करना तथा सदस्यों को सही दिशा निर्देश प्रदान करना है। शिक्षक संघ के महासचिव डॉ.धीरेंद्र भोंसले   ने अपने धन्यवाद के ज्ञापन में विश्वास दिलाया कि यह  संघ न केवल शिक्षकों के अधिकारों के प्रति सजग रहेगा बल्कि अपने कार्यालयीन एवं सामाजिक कर्तव्यों  के प्रति भी संकल्पित  रहते हुए अपना कार्य करेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार