CRIME; फारेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस, डिप्टी रेंजर-वनपाल निलंबित,रेंजर को नोटिस जारी

अंबिकापुर, सारगुजा के सूरजपुर जिले में फारेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस के मामले में वन कर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वनपाल शैलेश टीना लकड़ा को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आरसी प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वन मंडल अधिकारी (DFO) ने पुलिस अधीक्षक को वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने पत्र लिखा है.

दरअसल, गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिले के अश्लील डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वीडियो में वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के भीतर बार बालाओं के अश्लील डांस और शराब पार्टी का दृश्य दिखाई दे रही है. हालांकि यह वीडियो पुराना बताया गया है. इस वायरल वीडियो से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वन विभाग के रेस्ट हाउस में खुलेआम शराब के जाम छलकाए गए और नियमों की धज्जियां उड़ाई गई. हालांकि वन विभाग ने तीन अफसरों पर कार्रवाई की है.

  • Related Posts

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती