Olympics; मनु भाकर ने भारत को दिलाया पहला मेडल, सरकार ने ट्रेनिंग पर खर्च किया है पैसा

नई दिल्ली,  पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए मनु भाकर ने पहला मेडल जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शूटिंग में 12 साल का सूखा खत्म किया। 22 साल की मनु भाकर अपने खेल की वजह से दुनिया में छा गई हैं। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिला दिया है. भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने यह मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता. मनु इसके साथ ही ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर बन गई हैं. मनु भाकर ने बताया कि यह मेडल जीतने में गीता ने उनकी कैसे मदद की.

22 साल की मनु भाकर ने पेरिस गेम्स में मेडल जीतने के बाद जियो सिनेमा से बात की. आखिरी शॉट के वक्त कैसा दबाव में था, इस सवाल पर मनु भाकर ने बताया, ‘जब मैं आखिरी शॉट्स खेल रही थी तो मेरा फोकस क्लियर था. मैं गीता पढ़ती रही हूं. आखिरी शॉट के वक्त मेरे दिमाग में चल रहा था कि कर्म पर फोकस करो. रिजल्ट की चिंता मत करो.’

युवा निशानेबाज मनु भाकर 22 साल की छोटी उम्र में ही खेलों की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। साल 2018 से वह इंटरनेशनल स्तर पर भारत के लिए मेडल जीत रही हैं। मनु आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मेडल जीत चुकी हैं। छोटी सी उम्र में ही मनु करोड़पति बन चुकी हैं।

मनु की नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक मनु भाकर की नेटवर्थ 12 करोड़ रुपये है। इसमें उनके टूर्नामेंट्स की राशि, इनामी राशि, एंडोसर्मेंट्स और स्पॉन्सरशिप से मिलने वाला पैसा शामिल है। मनु भारत में शूटिंग की पोस्टर गर्ल हैं। उनकी लोकप्रियता उनके सोशल मीडिया पर भी खूब है। उनके इंस्टाग्राम पर 2 लाख तो एक्स पर डेढ़ लाख फॉलोअर हैं।

हरियाणा सरकार से भी मिला है इनाम

कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने के बाद मनु भाकर को हरियाणा सरकार ने दो करोड़ रुपये दिए थे। वहीं, उन्हें टूर्नामेंट्स जीतने पर भी काफी इनामी राशि भी मिलती हैं। मनु भाकर को ओजी क्यू स्पॉन्सर करता है। कंपनी मनु की ट्रेनिंग से लेकर उनके टूर्नामेंट की ट्रेनिंग का खर्चा भी उठाता है। मनु भारतीय सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम का भी हिस्सा हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई