RDA;बकाया भुगतान के लिए होली के बाद आरडीए लगाएगा विशेष शिविर

0 एकमुश्त राशि देने पर मिलेगी सरचार्ज में 50 से 30 प्रतिशत तक की छूट

रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण के बकायादारों से वसूली के लिए अब होली के बाद 17 मार्च से योजना क्षेत्र में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुन्दन कुमार ने इस हेतु नोड़ल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी। इसके अंतर्गत योजना के उप अभियंता, योजना के प्रभारी राजस्व लिपिक, कार्य सहायक सहित अन्य कर्मचारियों को संलग्न किया गया है।

इस हेतु निर्धारित की तिथिओं में  योजना स्थल पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक आवंटिति अपनी बकाया राशि चेक, ड्रॉफ्ट, बैकर्स चेक, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, तथा आन लाईन राशि का भुगतान कर सकेगे। आंवटिति अपनी राशि रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में भी आकर जमा कर सकते हैं। प्राधिकरण प्रशासन ने इस संबंध में एक मोबाईल नंबर 72249-80800 भी जारी किया है जिस पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है।     
कार्यालय व्दारा जारी आदेश के अनुसार 17 मार्च को डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्ट नगर – रावांभाठा, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना हीरापुर में 18 मार्च, बोरियाखुर्द में 19 और 20 मार्च, रायपुरा में 21 मार्च और सरोना में 22 मार्च को शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में उपस्थित लोगों को बकाया राशि की जानकारी देते हुए बकाया राशि चेक, ड्रॉफ्ट, बैकर्स चेक, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, तथा आन लाईन से ली जाएगी। प्राधिकरण ने 31 मार्च 2025 तक पुरानी और नई योजनाओं के आवासीय में 50 प्रतिशत और व्यवसायिक योजना में एकमुश्त राशि भुगतान में 30 प्रतिशत तक सरचार्ज राशि में छूट दी गई है। बकायादार एकमुश्त राशि का भुगतान कर इसका सीधा लाभ लेकर अपनी बचत कर सकेगें। 

  • Related Posts

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    0 डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री साय रायपुर, छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार…

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश