MISSILE ATTACK;पाकिस्‍तान में 3 दशक से आतंक का अड्डा बना मसूद अजहर का मदरसा ऑपरेशन सिंदूर में तबाह

इस्लामाबाद, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागी हैं। इन ठिकानों में एक पंजाब का बहावलपुर शहर भी है। बहावलपुर में भारतीय सेना ने आतंकी मसूद अजहर के मदरसे को निशाना बनाया है।पाकिस्तान मीडिया में बताया गया है कि बहावलपुर के इस मदरसे पर चार मिसाइलें दागी गईं। इससे ये पूरा परिसर तबाह हो गया। इस मदरसे का नाम मरकज सुभानअल्लाह है। दुनिया को दिखाने के लिए यहां मस्जिद और मदरसा है लेकिन असल में यह परिसर जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल हेडवक्वार्टर के तौर के रूप में काम करता रहा है। भारत में 2019 के पुलवामा हमले समेत कई आतंकी घटनाओं के तार इस मदरसे से जुड़े हैं।

बहावलपुर स्थित इस मदरसे में ही जैश चीफ मौलाना मसूद अजहर और दूसरे कई आतंकियों का घर भी है। इस मदरसे के भीतर बीते तीन दशक से आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप लग रहे हैं। इस मदरसे में 600 से ज्यादा युवाओं को आतंक की ट्रेनिंग दिए जाने का दावा किया जाता है। मसूद अजहर और आतंकी सगरना खुद यहां आकर उन्माद फैलाने वाले भाषण देते रहे हैं। ऐसे में यहां भारत के मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या अभी तक सामने आए आंकड़ों से ज्यादा हो सकती है।

बहावलपुर क्यों बना निशाना

पाकिस्तान के दक्षिणी पंजाब में बहावलपुर स्थित मरकज सुभानअल्लाह मसूद अजहर के नेतृत्व वाले आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय के रूप में जाना जाता है। इस समूह ने भारत में कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली है या हमलों की साजिश से उसका नाम जुड़ा है। इसमें 2001 का संसद हमला और 2019 का पुलवामा आत्मघाती हमला शामिल है। ऐसे ये मदरसा भारतीय सेना के टारगेट पर था।

पाकिस्तान के बहावलपुर शहर को जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है। यहां इस गुट का हेडक्वार्टर यानी मरकज सुभानअल्लाह करीब 18 एकड़ में फैला हुआ है। यहां जैश के लिए भर्ती, फंडिंग और ट्रेनिंग चलती है। यहीं से भारत पर हमले की साजिशें भी रची जाती रही हैं।जैश-ए-मोहम्मद पर आधिकारिक रूप से 2002 में प्रतिबंध लग चुका है लेकिन इस कैंपस में आतंक की ट्रेनिंगह जारी है।

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया है। बुधवार तड़के भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए गए हैं। इस ऑपरेशन में भारत ने नौ जगहों को टारगेट किया है।

  • Related Posts

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’