IGNOU; इग्नू दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए आवेदन स्टार्ट, टीईई एग्जाम के लिए इस डेट तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका

0 इग्नू दिसंबर टीईई एग्जाम के लिए 6 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई।7 से 20 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ रहेगा फॉर्म भरने का मौका

नई दिल्ली, इग्नू से पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से टर्म एन्ड एग्जामिनेशन दिसंबर 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से स्टार्ट की जा चुकी है। ऐसे में जो छात्र दिसंबर टीईई एग्जाम में भाग लेने जा रहे हैं वे ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से समर्थ पोर्टल exam.ignou.ac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं।

बिना लेट फीस के आवेदन की लास्ट डेट 6 अक्टूबर तय की गई है। इसके बाद स्टूडेंट्स 7 से 20 अक्टूबर 2025 तक लेट फीस के भुगतान के साथ आवेदन कर पाएंगे।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन के साथ प्रति कोर्स 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। अगर अभ्यर्थी लेट फीस के साथ आवेदन करेंगे तो उनको प्रति कोर्स 200 रुपये जमा करने के साथ 1100 रुपये लेट फीस जमा करनी होगी। थ्योरी कोर्स के अलावा Practical Fees एवं Project Fees भी जमा करनी होगी जिसके लिए फीस निम्नलिखित है-

प्रैक्टिकल फीस

  • Upto 4 Credit Rs. 300/- Per course
  • Above 4 Credit Rs. 500/- per course

प्रोजेक्ट फीस

  • Upto 4 Credit Rs.300/- per course
  • Above 4 Credit Rs.500/- per course कैसे करें अप्लाई
  • इग्नू दिसंबर टीईई एग्जाम फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जाएं।
  • यहां सभी नियमों को देखने के बाद फिल ऑनलाइन एग्जामिनेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
  • इसके बाद साइन इन करें या न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। दिसंबर एग्जामिनेशन के लिए डेट शीट भी जारी

इग्नू की ओर से टर्म एन्ड एग्जामिनेशन दिसंबर के लिए डेट शीट भी जारी की जा चुकी है। टाइम टेबल के मुताबिक IGNOU TEE Dec 2025 Exam का आयोजन 1 दिसंबर 2025 से लेकर 14 जनवरी 2025 तक करवाया जायेगा। इग्नू की ओर से परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा