WAETHER; मानसून की विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में झमाझम बरसात,कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले पखवाड़े में होने की संभावना है लेकिन इससे पहले जाते-जाते मानसून प्रदेश को तरबतर करेगा। पिछले 24 घंटों में सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले में 56 मिमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई.

रायपुर में आज सुबह हल्की बारिश हुई है. राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान तापमान 24 से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है. बस्तर संभाग और उससे जिले प्रभावित होंगे. इन इलाकों में आज और कल भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है. पिछले 24 घंटे में बीजापुर में 6 सेमी, दंतेवाड़ा, बड़े बचेली और गीदम में 5 सेमी, भोपालपटनम, बास्तानार और अम्बागढ़ चौकी में 4 सेमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं गंगालूर और पाली में 3 सेमी, जबकि बड़ेराजपुर, पखांजूर, रतनपुर, बारसूर, दरभा, दोरनापाल, पटना, अजगरबहार, कुमरदा और भैरमगढ़ में 2 सेमी वर्षा दर्ज हुई. इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर इससे कम वर्षा रिकार्ड की गई.

इन इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में हलकी वर्षा की संभावना है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. 

  • Related Posts

    RAIN; 36 घंटों में 633.6 मिमी बारिश, अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा रोक,बिना अनुमति बाहर जाने पर होगी FIR

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में (IMD) द्वारा आगामी 48 से 72 घंटों के दौरान जिले में भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किए जाने के बाद…

    RAIN; राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में जमकर बरसे बादल, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से अलर्ट जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार शाम रायपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र