DRUGS; ड्रग्स पैडलिंग मामले में मुख्य तस्कर नव्या और इवेंट मैनेजर विधि तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर,अन्य आरोपी भेजे गए जेल

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के हाईप्रोफाइल ड्रग्स पैडलिंग मामले में गिरफ्तार शातिर तस्कर नव्या मलिक की पुलिस रिमांड कोर्ट ने बढ़ा दी है। एनडीपीएस कोर्ट ने मुख्य तस्कर नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल को 6 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा। दोनों तस्करों से पुलिस तीन दिनों तक कड़ी पूछताछ करेगी, जिसमें बड़े खुलासे होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक मुख्य ड्रग्स तस्कर अयान खान, सोहैल खान और जुनैद अख्तर को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। बचाव पक्ष के वकील अमीन ने बताया कि सभी आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। नव्या मलिक और विधि अग्रवाल को 6 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

रायपुर में ड्रग्स सप्लाई मामले में लगातार परतें खुलती जा रही है। हर दिन नए चेहरे बेनकाब हो रहे हैं और तस्करों का नेटवर्क धीरे-धीरे उजागर हो रहा है। ड्रग्स पैडलिंग मामले में गिरफ्तार ड्रग पैडलर नव्या मालिक और आयन परवेज की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 और आरोपियों को आज गिरफ्तार किया। इनमें विधि अग्रवाल समेत 4 तस्कर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि गंज थाने में दर्ज एमडीएमए ड्रग्स प्रकरण में “ऑपरेशन निश्चय” के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। जिन चार नए आरोपियों को पकड़ा गया है, उनमें विधि अग्रवाल और ऋषिराज टंडन जैसे नाम शामिल हैं, जो शहर की पार्टियों में बतौर इवेंट मैनेजर सक्रिय थे और मुख्य चेहरे थे। इसके अलावा सोहेल खान और जुनैद अख्तर को भी गिरफ्तार किया गया है, जो नव्या मालिक और अयान परवेज के करीबी सहयोगी बताए जा रहे हैं। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में सबसे पहले हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को पकड़ा गया था। इनके पास से 27.58 ग्राम एमडीएमए, 85,300 रुपये नगद, एक कार और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। इसके बाद नव्या मालिक और अयान परवेज को भी गिरफ्तार किया गया। ताजा कार्रवाई में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनसे बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही इन्हीं लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में भी विस्तृत पूछताछ जारी है।

ऐसे सामने आया था मामला

यह पूरा मामला 23 अगस्त 2025 को सामने आया था, जब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार को रोककर कार्रवाई की थी। कार में सवार तीन आरोपियों हर्ष आहूजा (23 वर्ष) निवासी रायपुर, मोनू विश्नोई (29 वर्ष) निवासी हिसार (हरियाणा) और दीप धनोरिया (41 वर्ष) निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इनके कब्जे से 27.58 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, सोनेट कार (सीजी 04 क्यूजे 5466), 85,300 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन बरामद किए थे। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई थी। इसी आधार पर गंज थाने में धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    ED;पीएससी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ PMLA कोर्ट में पेश की चार्जशीट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने विशेष PMLA कोर्ट में मामले से जुड़ी चार्जशीट पेश कर दी है।…

    LIQUOR; महुआ शराब से दो लोगों की मौत, पिताईपाली में मातम, शराब की अवैध बिक्री पर सवाल

    महासमुंद, मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना तहसील क्षेत्र के पिताईपाली गांव में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर