PADDY; मिलिंग में देरी, 121 राइस मिलरों को नोटिस,7 हजार मीट्रिक टन धान अब भी खुले आसमान के नीचे

रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में राइस मिलर्स की ओर से धान उठाव के विरुद्ध चावल जमा करने में लेटलतीफी की जा रही है। इस कारण जिले में 55 हजार मीट्रिक टन से अधिक चावल जमा नहीं हो पाया है। वहीं जिले के उपार्जन केंद्रों से अब तक धान का उठाव कार्य पूरा नहीं हो पाया है। मिलरों के पास अब धान उठाव के विरुद्ध चावल जमा करने के लिए 26 दिन बचे हैं।

बता दें 30 अप्रैल को चावल जमा करने की अंतिम तारीख है। इसके चलते अब खाद्य विभाग ने राइस मिलर्स पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। इसके तहत 121 मिलरों को समय के भीतर चावल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय में चावल जमा नहीं करने वाले मिलरों के विरुद्ध कलेक्टर के निर्देश पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान का शत-प्रतिशत उठाव भी नहीं हो पाया है। सात हजार मीट्रिक टन धान अभी भी उपार्जन केंद्रों में पड़ा हुआ हैं। बचे हुए धान को 40 राइस मिलरों द्वारा उठाव किया जाना है। बताया जा रहा है कि समय-सीमा खत्म होने के बाद भी जो धान उठा नहीं हैं। उसे उठाने के लिए सहकारी विपणन संघ मर्यादित विभाग लगातार राइस मिलरों पर दबाव बना रहा है। इसके बाद भी धान का उठाव हो नहीं पा रहा है।

इन मिलर्स ने चावल जमा नहीं किया

जिन 121 मिलर्स को नोटिस भेजा गया है, उनमें 18 राइस मिलर ऐसे हैं, जिन्होंने एक हजार से लेकर 2600 मीट्रिक टन तक चावल जमा नहीं किया। इनमें 2 हजार मीट्रिक टन से अधिक चावल वाले मिलरों की संख्या 5 है। इन मिलरों के नाम क्रमश: एमएस इंडियन राइस, अग्रोहा इंडस्ट्रीज, कोनार्क इंडस्ट्रीज, कोनार्क इंडस्ट्रीज एचयूएफ एवं महालक्ष्मी पट्टी प्रोसेङ्क्षसग कंपनी शामिल हैं। इसी प्रकार 1 हजार से 2 हजार मीट्रिक टन चावल जमा नहीं करने वाले मिलरों में गोयल एग्रो इंडस्ट्रीज, अमित एग्रो प्रो., श्रीओम राइस टेक प्रा.लि., आर्यन राइस इंडस्ट्रीज, ङ्क्षजदलानी राइस मिल, गोयल एग्रो इंडस्ट्रीज प्रा.लि., गुरुनानक राइस इंडस्ट्रीज, कोनार्क इंडस्ट्रीज, गोयल एग्रो निर्मला राइस मिल, श्रीतिरूपति राइस इंडस्ट्रीज, विद्याश्री राइस मिल एवं मां संतोषी राइस मिल शामिल है। रायपुर खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा की चावल जमा नहीं करने वाले 121 राइस मिलरों को नोटिस जारी किया है। 30 अप्रैल को चावल जमा करने की अंतिम तारीख है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DOG;आवारा श्वान पर सरकार मेहरबान, प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर

    रायपुर, पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि “पशु जन नियंत्रण (श्वान)” के तहत आवारा श्वानों के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में नगरीय निकायों के…

    FARMING;छत्तीसगढ़ को मिले 104 करोड़ रुपए,डिजिटल क्रॉप सर्वे में 58 हजार युवाओं को मिला रोजगार

    रायपुर, एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे योजना ने राज्य में खेती-किसानी को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने का कार्य किया है। मोबाइल ऐप…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……