PADDY; धान का अवैध परिवहन रोकने सीमा पर होगी वाहनों की जांच, डीजीपी ने IG और SP को दिए निर्देश

रायपुर,  प्रदेश में अन्य राज्यों से धान का अवैध परिवहन रोकने के लिए सीमा से सटे इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच-पड़ताल भी की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक ने सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षकों और अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टरों से आवश्यकतानुसार संयुक्त टीम बनाकर धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जुआ-सट्टा पर भी कार्रवाई होगी तेज

डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को जिलों में आपराधिक प्रवृत्ति और गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर नजर रखने के साथ ही शराब के अवैध खरीदी-बिक्री, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों, चेन स्नेचिंग और चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही इनमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा।

भीड़भाड़ वाले जगहों पर पुलिस रहेगी तैनात

डीजीपी जुनेजा ने विजिबल पुलिसिंग के साथ संपत्ति संबंधी अपराधों को ध्यान में रखते हुए रात्रि गश्त के साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग की समीक्षा करने, पुलिस मोबेलिटी बढ़ाकर गुंडे और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को नववर्ष के आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों होटल, बाजार, मंदिर या अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने निकाय संबंधी कथित लापरवाही के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए निर्देश जारी किए जाने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने सोमवार…

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    महासमुंद, हाइवे समेत जिले में लगातार बढ़ रहे सडक़ हादसों और इनमें हो रही मौतों को देखते हुए पुलिस ने अब हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ सख्ती…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा