FIRE; बर्निंग बस में 13 यात्री जिंदा जले, 15 से अधिक आहत, डम्पर से टक्कर के बाद लगी आग  

भोपाल , मध्यप्रदेश के गुना जिले में बुधवार रात एक सवारी बस में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। गुना से आरोन जा रही सिकरवार बस को बुधवार रात करीब 8.30 बजे डंपर ने टक्कर मारी। इसके बाद बस में आग लग गई, जिसमें लगभग 13 सवारियां जिंदा जल गईं। 15 से अधिक गंभीर घायल हैं। मृतकों और घायलों के आंकड़े देर रात्रि पुष्टि होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने बताए।

देर रात समूचा अमला घटनास्थल पर था और बस के मलबे को हटाकर अन्य यात्रियों को देखा जा रहा था। घटना जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर घूम घाटी पर हुई। मिलते ही कलेक्टर तरुण राठी व एसपी विजय खत्री घटनास्थल पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बस का फिटनेस 17 फरवरी 2022 को और बीमा 30 अप्रैल 2021 को समाप्त हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि टीमें पड़ताल में जुटी हुई हैं। पूरी तरह से परीक्षण के बाद ही सामने आ पाएगा कि कितने लोग बस में सवार थे और कितने की जलने से मौत हुई है।

सीएम डा. मोहन यादव ने जांच के आदेश देते हुए अधिकारियों से कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। मृतक के स्वजन को चार लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता के निर्देश भी दिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAID; बर्बरिक और PRA समूह पर आयकर छापा, 225 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी की आशंका, 0 साल में 100 गुना बढ़ा कारोबार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोयला, लोहा और सड़क निर्माण कारोबार से जुड़े बर्बरिक कंस्ट्रक्शन और पीआरए समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी में करीब 225 करोड़ रुपए की वित्तीय गड़बड़ी के…

    ACB; जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर रिश्वत लेते साथी सहित गिरफ्तार, कबाड़ी कारोबारी से मांगे थे डेढ़ लाख रुपए

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए GST विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रायपुर और…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई