ACB; जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर रिश्वत लेते साथी सहित गिरफ्तार, कबाड़ी कारोबारी से मांगे थे डेढ़ लाख रुपए

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए GST विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रायपुर और जगदलपुर की ACB टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। आरोप है कि अधिकारी ने एक कबाड़ी कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

पूरा मामला कांकेर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर का है। मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर में पदस्थ GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी के खिलाफ एक कबाड़ी व्यापारी ने रिश्वत मांगने की शिकायत ACB से की थी। शिकायत की जांच के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते हुए अधिकारी को पकड़ लिया। GST अधिकारी के साथ एसीबी ने रुपए पहुंचाने वाले उसके एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम लेने के बाद ACB की टीम ने मौके पर कार्रवाई शुरू की। रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त टीम इस पूरी कार्रवाई में शामिल रही। GST अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद विभागीय और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है।

शिकायतकर्ता कारोबारी मोहम्मद शौएब रंगरेज ने बताया कि 18 नवंबर को उनकी गाड़ी स्क्रैप लेकर जा रही थी। बिल होने के बावजूद गाड़ी को रोक लिया गया। उनका आरोप है कि अंचला गिरी GST में अधिकृत नहीं थीं, इसके बावजूद उन्होंने गाड़ी रुकवाई और 10 लाख रुपए की पेनाल्टी मांगी, जबकि गाड़ी में लोड माल की कीमत सिर्फ 3 लाख रुपए थी। व्यापारी के मुताबिक, GST अधिकारी ने गाड़ी जब्त करने और कार्रवाई करने की धमकी दी। मामला सेटल करने के लिए पहले 2 लाख रुपए मांगे गए, फिर डेढ़ लाख रुपए देने की बात हुई। इसमें से 50 हजार रुपए पेनाल्टी के तौर पर काटने और बाकी रकम घर पहुंचकर देने की बात तय हुई।

रिश्वत दिलाने में मदद करने वाला भी पकड़ाया

ACB की जांच में इमरान मेमन की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि GST अधिकारी अंचला गिरी ने कारोबारी से रिश्वत की रकम इमरान मेमन के जरिए ली। इमरान मेमन (30) कांकेर के संजयनगर का निवासी है। उसके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ब्लड रिलेशन में शादी से नुकसान, सुको ने कहा- इस पर रोक लगाने की जरूरत

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने नजदीकी खून के रिश्ते में शादी करने को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि करीबी रिश्ते में शादी…

    CRIME; ज्वेलर्स समेत दो गिरफ्तार, आलमारी से सोने के जेवरात चोरी कर रहा था

    रायपुर. राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घर में खाना बनाने के लिए रखा गया रसोईया ही मालिक के घर से लाखों…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई