ED;मुश्किल में प्रियंका गांधी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने चार्जशीट में पहली बार दर्ज किया नाम

नई दिल्ली, एजेंसी,  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी एक बड़ी मुसीबत में फंसती दिख रहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने आरोपपत्र में प्रियंका वाड्रा नाम दर्ज किया है। ईडी ने इसी मामले रॉबर्ट वाड्रा पर भी आरोप लगे हुए हैं। ईडी का कहना है कि 2006 में प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली स्थित रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा से हरियाणा के फरीदाबाद में 40 कनाल (पांच एकड़) की कृषि भूमि खरीदी थी और उसी जमीन को फरवरी 2010 में बेच दिया।

पहली बार ईडी की चार्जशीट में आया नाम

पहली बार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने आरोप पत्र में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नाम लिया है। एजेंट पाहवा वही व्यक्ति है, जिसने एनआरआई कारोबारी सीसी थंपी को भी जमीन बेची थी। इससे जुड़े दूसरे मामले में भगोड़ा हथियार डीलर संजय भंडारी बी शामिल है, जिसके खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग, विदेशी मुद्रा और कालाधन कानूनों के उल्लंघन और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत एजेंसियां जांच कर रही हैं। भंड़ारी 2016 में भारत से ब्रिटेन भाग गया था। थम्पी पर ब्रिटिश नागरिक सुमित चड्ढा के साथ मिलकर भंडारी को कालाधन छिपाने में मदद करने का आरोप है। 

रॉबर्ट वाड्रा पर भी आरोप

ईडी ने मामले से संबंधित अपने पहले आरोपपत्र में थम्पी के कथित करीबी सहयोगी के रूप में रॉबर्ट वाड्रा का नाम शामिल किया है। ताजा आरोप-पत्र में यह बताया गया है कि पाहवा को भूमि अधिग्रहण के लिए अकाउंट बुक में से नकदी दी गई थी। यह भी देखा गया कि रॉबर्ट वाड्रा ने पाहवा को बिक्री का पूरा भुगतान नहीं किया। बता दें कि मामले में ईडी की जांच अभी भी जारी है। 

एक और मामले में घिर सकते वाड्रा

एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले (ईसीआईआर/ओजी/एचआईयू 2018 से संबंधित) में जांच के दौरान रॉबर्ट वाड्रा, उनकी कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ जांच की जा रही है। मामले में यह पाया गया है कि दिल्ली एनसीआर के निवासी महेश नागर ने रॉबर्ट वाड्रे की विभिन्न संस्थाओं के नाम पर दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में जमीन खरीदी थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    ACCIDENT; इंडक्शन फर्नेस में रिसाव,बड़ा हादसा टला,जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…