PADDY; छत्तीसगढ़ में किसानों को बिना धान बेचे भी मिलेंगे पैसे, प्रति एकड़ 13,839 रुपए देने जा रही साय सरकार

रायपुर, छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य में अब सरकार बिना धान बेचे किसानों को राशि देने वाली है. राज्य सरकाअर ने धान खरीदी शुरू होने से पहले कृषक उन्नति योजना के तहत बड़ा फैसला लिया है. जिसमें किसान अपना धान नहीं बेचते हैं तब भी सरकार उन्हें प्रति एकड़ 13839 रुपये देने वाली है. इस खबर से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रति क्विंटल 659 रुपये देगी सरकार

बताते चलें, छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ 2026 के लिए कृषक उन्नति योजना के नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. इस बार धान बेचने वाले किसानों को प्रति एकड़ ₹13,839 आदान सहायता राशि दी जाएगी. यह आदेश 12 नवंबर 2026 को जारी हुआ है. सरकार ने फॉर्मूला तय किया है कि, 3100 प्रति क्विंटल की दर से, MSP ₹2441 घटाकर, अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता मिलेगी. वहीं, अगर अगर किसान ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचा, तो भी उसे पूरे बोए गए रकबे पर प्रति एकड़ ₹13,839 ही मिलेगा. 1 एकड़ पर 15 क्विंटल बेचा, तब भी ₹13,839 मिलेंगे, वहीं 2.5 एकड़ पर 38 क्विंटल बेचा, तब भी ₹34,597.50 मिलेंगे.

कौन होगा पात्र?

  • खरीफ 2026-27 में http://cgpaddyonline.co.in पर पंजीकृत किसान, जिनसे मार्कफेड ने सहकारी समिति / लैंप्स के माध्यम से धान उपार्जन किया हो
  • बीज निगम से धान बीज उपार्जन कराने वाले पंजीकृत बीज उत्पादक किसान
  • Agristack में पंजीयन अनिवार्य
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) में रकबा पुष्टि के बाद ही लाभ
  • ट्रस्ट / मंडल / प्राइवेट लिमिटेड कंपनी / शाला विकास समिति / शासन के संस्थान पात्र नहीं

ऐसे होगा भुगतान

अब रहा सवाल की भुगतान कैसे होगा तो, भुगतान आधार लिंक्ड बैंक खाते में DBT से होगा. वहीं, मार्कफेड और बीज निगम के माध्यम से वितरण होगा. और जहां DCS डेटा नहीं है, वहां कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर सत्यापित रकबे पर सहायता दी जाएगी. इस प्रक्रिया से किसानों को काफी फायदा मिलेगा साथ ही राहत भी. पहले किसान धान के कम उत्पादन पर बाजार से धान खरीदकर बेचते थे. उस पर रोक लगाने का सरकार ने फैसला लिया है. इस फैसले से अवैध खरीद बिक्री और तस्करी पर भी लगाम लगेगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; अब 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता,किसानों के हित में साय सरकार का ऐतिहासिक निर्णय

    0 कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत ,इस वर्ष लगभग 27.50 लाख किसानों से प्रदेश में 3,100 केंद्रों पर होगी खरीदी रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    PADDY; 15 नवंबर से शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान, टोकन वितरण शुरु, ऋण पुस्तिका की जरुरत नहीं

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में अन्नदाता किसानों की मेहनत को उचित मूल्य और सम्मान देने के संकल्प के साथ आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी धान खरीदी…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत