ASIA CUP; एशिया कप राइसिंग स्टार्स में भारत की बेटियों का जलवा, पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा - thepatrakar
Games

ASIA CUP; एशिया कप राइसिंग स्टार्स में भारत की बेटियों का जलवा, पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा

नईदिल्ली, महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत हासिल कर ली है. बैंकॉक में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान पर शुरुआत से ही दवाब बनाए रखा.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी फुस्स

बैंकॉक में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान महिला ए की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 18.5 ओवरों में महज 95 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की शुरुआत बेहद धीमी रही और नियमित अंतराल में उनके विकेट गिरते गए. इस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का हाल इतना खराब था कि उनके तीन बल्लेबाज दहाई हा आंकड़ा तक नहीं छू पाए. उनकी सलामी बल्लेबाज शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 29 न गेंदों में 23 रन बनाए. इसके अलावा गुल रुख 21 और अनोशा नासीर ने 17 रन की पारी खेली. भारत की ओर से साइमा ठाकोर, राधा यादव, और प्रेमा रावत ने 2-2 विकेट झटके.

भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

गेंदबाजों के बाद भारतीय महिला बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. 94 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला ए टीम ने शुरुआती झटके लगने के बाद शानदार वापसी की और 10.2 ओवर में दो विकेट खोकर 94 रन बना डाले और 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. इसी के साथ भारत ने 59 गेंद शेष रहते ही मुकाबला खत्म कर दिया. भारत की ओर से दिनेश वृंदा ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों में 55 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को अहम जीत दिलाई.

Related Articles

Back to top button