PAPER LEAK; प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार!, वाट्सएप चैट से खुला राज,एक नहीं दो पेपर लीक हुए, दुर्ग के निजी कॉलेज से जुड़ा कनेक्शन

रायपुर,  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले का मास्टरमाइंड दुर्ग स्थित भारती एग्रीकल्चर कॉलेज का प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया है। पेपर खरीदने वाले आरोपी इसी कॉलेज के छात्र बताए गए हैं।

मामले में पुलिस ने 11 हजार रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, केबल, मोबाइल कनेक्टर, सुई, सूजा, कॉपी और फेविकोल समेत अन्य सामान जब्त किया है। वहीं, मामले से जुड़े 2 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विश्वविद्यालय में एक नहीं दो पेपर लीक हुए हैं.

पूरे मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके बताया कि इस मामले में मुख्‍य आरोपी एंव मास्‍टरमाइंड भारती एग्रीकल्‍चर कॉलेज दुर्ग का प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया है. इसके साथ ही पूरे कांड में भारती एग्रीकल्‍चर कॉलेज दुर्ग के छात्र शामिल थे.इस मामला में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कबीरधाम, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं आसपास के जिलों में पुलिस टीमें भेजी गई थीं और 36 घंटों में पेपर लीक कांड का खुलासा कर दिया है.

प्रोफेसर पेपर लीक का मास्‍टरमाइंड

पुलिस ने बताया कि प्रकरण का मुख्य आरोपी एवं मास्टरमाइंड योगेश सोनकेसरिया है, जो भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, जिला दुर्ग में वर्ष 2019 से प्रोफेसर के पद पर पदस्थ है. पिछले लगभग एक वर्ष से वह कृषि महाविद्यालय, रायपुर में अपने महाविद्यालय की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने एवं आगामी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र प्राप्त कर उन्हें अपने कॉलेज तक ले जाने का कार्य कर रहा था.17 अगस्‍त को आरोपी भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने हेतु जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय, रायपुर आया था.

उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के पश्चात आरोपी द्वारा आगामी एक सप्ताह में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र प्राप्त किए गए. प्रश्न पत्र अपने कॉलेज ले जाने के बाद आरोपी ने सभी प्रश्न पत्रों के लिफाफे कॉलेज में रख दिए, लेकिन 20 अगस्‍त को आयोजित होने वाले एजीसीएच-221 (कीटशास्त्र) विषय के प्रश्न पत्र वाले लिफाफे को अपने साथ अपने घर ले गया.

11 हजार रुपये में बेचा पेपर

आरोपी योगेश सोनकेसरिया ने अपने घर पर रखे प्रश्न पत्र के लिफाफे के साथ छेड़छाड़ करते हुए सुई एवं नुकीले उपकरण की सहायता से लिफाफे में छोटा छेद किया तथा उक्त छेद के माध्यम से मोबाइल कैमरा अंदर डालकर प्रश्न पत्र की वीडियो रिकॉर्डिंग की। इसके बाद प्रश्न पत्र की सामग्री की नकल तैयार कर उसे अपने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अजय नायक एवं अन्य दो छात्रों को कुल 11,000/- रूपये में बेच दिया. इसके पश्चात आरोपी अजय नायक द्वारा उक्त प्रश्न पत्र त्रिदेव पटेल, नितिन पाण्डेय, अनुज मिंज एवं आदित्य साहू को उपलब्ध कराया गया.

2 की तलाश जारी

इस पूरे मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रकरण से संबंधित नगदी रकम 11,000/- रूपये, 6 नग मोबाईल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाईस, केबल तार, मोबाईल कनेक्टर, सुई, सुजा, कॉपी एवं फेविकोल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुय कर दी है. हालांकि प्रकरण में संलिप्त अन्य 02 आरोपी फरार हैं, जिनकी लगातार पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    FRAUD; अंतर्राज्यीय करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त

    रायपुर. रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश (Black Currency) ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार