PASSPORT; अब नया पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, 1 जुलाई से लागू होंगी नई शुल्क दरें

रायपुर, नया पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 100 से 2000 अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय ने द्वारा पासपोर्ट (संशोधन) नियम 2026 के तहत एक नया सर्कुलर जारी कर 14 साल के बाद पासपोर्ट के शुल्क में इजाफा किया गया है। इसकी मुख्य वजह इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप बताई जा रही है। नया शुल्क 1 जुलाई से लागू किया गया है। 30 जून की रात 12 बजे तक किए गए आवेदनों पर पुरानी दर ही लागू रहेगी। हालांकि 2024 से ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे है। जिसकी निर्माण लागत पुराने पारंपरिक पासपोर्ट के मुकाबले काफी अधिक है।

नए पासपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप

नए पासपोर्ट में एक इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप लगी रहती है। जिसमें पासपोर्ट धारक बायोमीट्रिक डाटा, डिजिटल हस्ताक्षर और व्यक्तिगत ब्यौरा रहता है। इसमें हाईटेक तकनीक के कारण पासपोर्ट की नकल और किसी भी तरह की छेड़छाड़ के साथ ही फर्जीवाड़ा की संभावना नहीं रहती है। विदेश यात्रा पर जाने के दौरान अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में इमिग्रेशन की प्रक्रिया भी आसानी के साथ बेहद तेज और सुगम हो जाती है। उक्त सभी कारणों को देखते हुए अतिरिक्त लागत को संतुलित करने के लिए शुल्क में इजाफा किया गया है।

नया सामान्य पासपोर्ट बनवाने पर अब (1जुलाई) से 2500 रुपए और तत्काल के लिए 5000 रुपए देना पड़ेगा। नई दरें आगामी 1 जुलाई के बाद किए जाने वाले सभी आवेदनों पर लागू होंगी। रायपुर के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 2012 में पासपोर्ट का शुल्क बढ़ाया गया था। 14 साल पहले 1000 से 15000 रुपए ( सामान्य 36 पेज) का किया गया था। बता दें कि पासपोर्ट के अलावा विभाग से जारी किए जाने वाले अन्य सभी तरह के पूरक दस्तावेजों और पूरक दस्तावेजों और सेवाओं के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है।

1 जुलाई से पासपोर्ट शुल्क में बदलाव

पासपोर्ट श्रेणीवर्तमान शुल्क (₹)नया शुल्क (₹)इजाफा (₹)
सामान्य (36 पेज)1,5002,5001,000
तत्काल (36 पेज)3,5005,0001,500
सामान्य (60 पेज)2,0003,5001,500
तत्काल (60 पेज)4,0006,0002,000
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

     LPG; गैस सिलेंडर की डिलीवरी हो जाएगी बंद!, 23 अगस्त से पहले निपटाएं ये जरूरी काम

    0 छत्तीसगढ़ में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने नहीं कराया एलपीजी E-KYC नईदिल्ली, देश के उन करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, जो 16 अगस्त की डेडलाइन…

    ED; ईडी के डायरेक्टर राहुल नवीन पर मोदी सरकार मेहरबान, एक साल के लिए और बढ़ा दिया कार्यकाल

    नई दिल्ली,  केंद्र की मोदी सरकार ने ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) के मौजूदा डायरेक्टर राहुल नवीन पर भरोसा जताते हुए 1 साल का कार्यकाल बढ़ा दिया है। वह अगले…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार