PETROL DIESEL; कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति का समय बढ़ा, शहर में टैंकर की आवाजाही 24 घण्टे

0 कलेक्टर ने ऑयल कंपनियों एवं डीलर्स की ली बैठक, जिलें में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, पैनिक-बाईंग से बचें

रायपुर, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ऑयल कंपनियों के संचालकों और डीलर्स की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखें कि आम जनता को परेशानी न हो, पेट्रोल पंप से उन्हें नियमित रूप से डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति होती रहे। ऑयल कंपनी की डिपो अपने डीलर्स को बिना विलंब के पेट्रोल-डीजल की सप्लाई करें। साथ ही डिपो द्वारा जो अब तक पेट्रोल-डीजल सप्लाई का समय सुबह 7 से दोपहर 3 तक था उसे स्थिति सामान्य होते तक समय बढ़ाया जाए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने शहर के अंदर ईंधन के टैंकर को 24 घण्टे आवाजाही करने के भी निर्देश दिए। ताकि किसी भी पेट्रोल पंप में ईंधन की कमी न हो और स्टॉक रहे। साथ ही पेट्रोल पंप अधिकतम समय तक खोला जाए ताकि आम जनता को पेट्रोल-डीजल लेने में सुविधा हों। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में आमजनता को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में गड़बड़ी न हो एवं कालाबाजारी की शिकायत न हो, ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर ने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल के पर्याप्त स्टॉक हैं आम जनता पैनिक न हों, और आवशकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीदी करें, पैनिक-बाईंग न करंे, अफवाहों पर ध्यान न दें। कालाबाजारी की सूचना मिलने पर कलेक्टर कॉल सेंटर के नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर सूचित करें।

प्रदेश एवं जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगट ने अपील की है कि आम जनता परेशान न हों, अफवाहों पर ध्यान न दें। पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है, जितनी आवश्यकता है उतनी ही पेट्रोल-डीजल की खरीदी करें, और सहयोग करें। बैठक में खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा एवं सभी ऑयल कंपनी के अधिकारी एवं डीलर्स उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MINING; मंत्री के क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार !, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, रेत से तेल निकालने में आरंग इलाका कुख्यात

    रायपुर, रायपुर जिले में लंबे समय से चल रहे रेत के अवैध कारोबार और शासन-प्रशासन की लगातार अनदेखी के खिलाफ आखिरकार ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। जिले के…

    RMC; राजधानी के 4 कोचिंग संस्थानों में मिली गंभीर खामियां, लखनऊ कांड के बाद नगर निगम ने जांच कर दिया अल्टीमेटम

    रायपुर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ में भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’