PLANTATION;टेमरी में सिक्ख अधिकारी संघ को दान में मिली जमीन पर बनेगा हेल्थ क्लीनिक और प्रशिक्षण केन्द्र

रायपुर, छत्तीसगढ़ सिक्ख आफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन को वुमेन्स लायंस क्लब रायपुर की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती कमलेश चावला ने वीआईपी रोड पर ग्राम टेमरी में स्थित एक भूखंड को दान में देकर एसोसियेशन के कार्य को सराहा है।एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने आज वुमेन्स लायंस क्लब रायपुर की संस्थापक श्रीमती कमलेश चावला व्दारा जनसेवा के लिए दान में भूखंड दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कल उनके मुख्य आतिथ्य में भूखंड तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सामूहिक रुप से पौधरोपण किया। एसोसियेशन के सचिव बी.एस. सलूजा ने बताया कि दान में मिले इस भूखंड पर हेल्थ क्लीनिक और युवाओं के लिए प्रशिक्षण और कोचिंग  सेन्टर हेतु भवन का निर्माण किया जाएगा। 

हरियाली को बढ़ाने की दिशा में पिछले कुछ सालों से कार्य कर रही संस्था ग्रीन आर्मी  और छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और वुमेन्स लायंस क्लब रायपुर ने इस अवसर पर गुरु की अरदास करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। नए भूखंड और उसकेआसपास के क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सिक्ख आफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, ग्रीन आर्मी और वुमेन्स लायंस कल्ब रायपुर के सद्स्यों ने इस मौके पर जामुन, आवंला, आम,अमरुद, कटहल, नीम और कटहल को पौधों का रोपण किया। ग्रीन आर्मी की श्रीमती हरदीप कौर पूरबा के अनुसार यहां की भूमि काफी उपजाऊ है तथा भूमि में नमी होने के कारण पौधों का विकास तीन सालों में हो जाएगा।

 सन् 2018 में गठित संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख आफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन सरबत का भला के उद्देश्य से सेवानिवृत और सेवारत सिक्ख अधिकारियों का एक संगठन है। एसोसियेशन पिछले छह वर्षों से स्वास्थ्य शिक्षा और पारिवारिक परामर्श के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। पौधरोपण के अवसर पर एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा,सचिव बी.एस. सलूजा, कोषाध्यक्ष चतर सिंह सलूजा, जगदीश सिंह जब्बल, दीप सिंह जब्बल, डी.एस. राजपाल, एल.एस. चावला, अमोलक सिंह छबड़ा, जगपाल सिंह,सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, भूपेन्द्र सिंह, श्रीमती पिंकी जब्बल, श्रीमती हरमिन्दर कौर सलूजा, लांयस क्लब की डॉ. रविन्द्र बॉम्बरा, ग्रीन आर्मी के गुरदीप सिंह टुटेजा, आशीष शर्मा, सुनील कर्माकर, रवि ठाकुर, श्रीमती हरदीप कौर पूरबा मौजूद थे।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TEMPLE; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में…

    TEMPLE; मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से डोम निर्माण का ऐलान,सीएम साय ने किया सर्वमंगल भवन का लोकार्पण

    *गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय महासमुंद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर स्थित…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार