PM; खेलो इंडिया संवाद में नारायणपुर के युवाओं की सशक्त भागीदारी, प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से मिली नई उड़ान

नारायणपुर, लिंगो मुड़ियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में “खेलो इंडिया—खेल की बात प्रधानमंत्री मोदी के साथ” संवाद कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में 128 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। विद्यार्थियों ने माय भारत पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद में सहभागिता करते हुए खेल, फिटनेस, युवा प्रतिभाओं और खेलों में करियर की संभावनाओं से जुड़े विचार एवं संदेश सुने।

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा कम उम्र में ही प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण, अवसर और मंच उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खेल को केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, टीम भावना और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बताया। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दिव्येंदु दास, प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) रहे। विशिष्ट अतिथि दीपक देवांगन, प्राचार्य, बिंजली हायर सेकेंडरी स्कूल, कोच नरेंद्र गोटा, मलखंभ अकादमी तथा रवि निकम, स्पोर्ट्स ऑफिसर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने ने की तथा मंच संचालन एनएसएस स्वयंसेवक भिवेश देवांगन ने किया।

माय भारत पोर्टल के जरिए युवाओं ने रखे विचार

कार्यक्रम में अमनराज, कविता, भिवेश एवं दीपक ने माय भारत पोर्टल के माध्यम से संवाद में सहभागिता करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। युवाओं ने खेलों में उपलब्ध अवसरों, प्रतिभाओं को मंच देने तथा ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े अपने विचार साझा किए।

प्रतिभा की पहचान और अवसर से बनेंगे नए खिलाड़ी

मुख्य अतिथि डॉ. दिव्येंदु दास ने कहा कि ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें पहचानने और सही अवसर देने की। छोटी उम्र में प्रतिभा की पहचान, नियमित प्रशिक्षण और निरंतर प्रोत्साहन से नारायणपुर जैसे क्षेत्रों से भी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों को भी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

खेल सिखाते हैं अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने का साहस

दीपक देवांगन ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेलों को लेकर देश में बने सकारात्मक वातावरण का लाभ युवाओं को उठाना चाहिए और नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी प्रतिभा को उपलब्धि में बदलना चाहिए।

निरंतर अभ्यास ही प्रतिभा को उपलब्धि में बदलता है

रवि निकम ने कहा कि प्रतिभा को पहचानना पहला कदम है, लेकिन उसे उपलब्धि में बदलने के लिए नियमित अभ्यास, फिटनेस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि के खेल में निरंतर अभ्यास करने तथा प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कोई प्रतिभा अवसर के अभाव में पीछे न रहे

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रत्ना नशीने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खेलों को लेकर दृष्टिकोण देश के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। उन्होंने कहा, “नारायणपुर जैसे आदिवासी अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि कोई भी प्रतिभा केवल अवसर के अभाव में पीछे न रह जाए। कम उम्र में प्रतिभा की पहचान कर उसे प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और मंच देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”उन्होंने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री के संदेश को केवल सुनने तक सीमित न रखते हुए उसे अपने जीवन में अपनाने और खेलों को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

राज्य एवं विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान

कार्यक्रम में नारायणपुर की उभरती खेल प्रतिभाओं का अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। मलखंभ कोच नरेंद्र गोटा एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर रवि निकम का भी सम्मान कर खेल क्षेत्र में उनके योगदान एवं मार्गदर्शन के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। ताइक्वांडो में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली कुमारी याचना नेताम, तनु बघेल, खुशी वड्डे, ममता सलाम एवं सरोज दुग्गा को सम्मानित किया गया। फुटबॉल में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले त्रिलोचन दुग्गा एवं फूल सिंह दुग्गा तथा माध्यमिक शाला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुकुंद कुमेटी, समीर उसेंडी, करण नेताम, हेमराज नाग, लेमन साहू एवं देव प्रधान का भी सम्मान किया गया। वहीं बैडमिंटन में राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले संतोष करेंगा एवं मनीष करेंगा सहित निलेश दुग्गा एवं राजकुमार दुग्गा का भी स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया गया। इनकी मौजूदगी रही

कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. नरेंद्र नाग, वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान), डॉ. पुष्पराज दीवान, वैज्ञानिक (कृषि यंत्रीकरण), रोहित कुमार ध्रुव, डोमीन वॉयर, दीप्ति वर्मा, ईश्वर प्रसाद कश्यप, इंद्रेश कुमार, वैज्ञानिक, ओम प्रकाश कश्यप, एसडीओ बीएसएनएल नारायणपुर, हंती देवांगन, लेक्चरर नारायणपुर, दीप्ति वर्मा, लेक्चरर बिंजली हायर सेकेंडरी स्कूल तथा हरीश पारे, टेक्नीशियन बीएसएनएल नारायणपुर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVERNOR; तमिलनाडु से उडीसा तक 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, मप्र. के ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड की कमान

    नईदिल्ली, देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार 12 अक्टूबर को नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के…

    RPF; साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान,रेलवे सुरक्षा में समर्पण का प्रतीक है रेसुब

    *रेलवे सुरक्षा बल  का 42वाँस्थापना दिवस समारोह रायपुर, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने आज 12 अक्टूबर, 2026 को अपना 42वाँ स्थापना दिवस औपचारिक परेड तथा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी के साथ इंस्टीट्यूट…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा